लाइफ स्टाइल

जैतून का तेल लाभ !

Kajal Dubey
9 Dec 2022 6:28 AM IST
जैतून का तेल लाभ !
x

शरीर में कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी, गलत खानपान एवं खराब दिनचर्या की वजह से होती है। जोड़ों में दर्द आर्थराइटिस, आस्टियो एक्यूट, रूमेटाइट और गाउट से पीड़ित होने पर होती है। सामान्यतः यह समस्या बुजुर्गों में अधिक देखी जाती है। हालांकि, आजकल युवा भी जोड़ों में दर्द की समस्या से परेशान हैं। इस स्थिति में व्यक्ति को उठने-बैठने और चलने में तकलीफ होती है। साथ ही तेज दर्द होता है। कभी-कभी यह दर्द असहनीय हो जाता है।

अगर आप भी जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं, तो दर्द के प्रभाव को कम करने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल के इस्तेमाल से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। आप इन तरीकों से जैतून के तेल का इस्तेमाल जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए कर सकते हैं। आइए जानते हैंअगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो जैतून तेल और समुद्री नमक को पानी में मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब तेल जोड़ों पर अच्छे से लगाएं। इसके बाद जोड़ों की मालिश करें। इस उपाय को करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।


Next Story