- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Oats Upma:इस पौष्टिक...

x
Oats Upma: ओट्स में ढेरों पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें फाइबर भी काफी होता है, जो वजन कंट्रोल करने के साथ पेट साफ रखता है। यह डिश विभिन्न सब्जियों को डालकर तैयार कर सकते हैं। इसे सभी को बाउल में सर्व करके खाने के लिए दें। यह स्वाद के पैमाने पर भी खरी उतरती है। बच्चों को लंच बॉक्स में भी दे सकते हैं। इसे आप जितना खा लें, ये आसानी से पचने वाला नाश्ता है।
सामग्री (Ingredients)
ओट्स- 1 कप
उड़द की दाल- 1 चम्मच
राई - आधा चम्मच
साबुत जीरा - आधा छोटा चम्मच
करी पत्ता - 4-5
अदरक - एक टुकड़ा कटा हुआ
हरी मिर्च - 2 कटी हुई
प्याज - 1 कटा हुआ
गाजर - 1 कटी हुई
बीन्स - 4-5 कटी हुई
शिमला मिर्च - 1 कटी हुई
मटर - 2 बड़ा चम्मच
तेल - 1 बड़ा चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
धनिया पत्ती - बारीक कटी हुई
नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच
पानी - जरूरत के अनुसार
- इसे बनाने के लिए आप रोल्ड या फिर इंस्टेंट ओट्स ले सकते हैं। रोल्ड ओट्स को पहले आपको पैन में डालकर 1-2 मिनट तक के लिए भूनना होगा।
- इंस्टेंट ओट्स डायरेक्ट यूज कर सकते हैं। सबसे पहले एक पैन को गैस चूल्हे पर रखें, उसमें तेल डालें। अब इसमें राई, उड़द की दाल, करी पत्ता और जीरा डालकर भूनें।
- कुछ सैकंड फ्राई करने के बाद इसमें कटी हुई हरी मिर्च, कटी हुई अदरक और प्याज डाल दें। इसे गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
- अब सभी कटी हुई सब्जियों जैसे शिमला मिर्च, बीन्स, गाजर, मटर डालकर एक से दो मिनट पकाएं। इसमें स्वादानुसार नमक, हल्दी और मिर्च पाउडर भी डाल दें।
- एक मिनट के बाद इसमें अंदाज से पानी डालें और पकने दें। जब पानी उबलने लगे तो इसमें ओट्स डाल दें और पूरा पानी सूख जाने तक पकने दें।
- नमक टेस्ट करके देखें, कम है तो थोड़ा और डाल दें। नींबू का रस, कटी हुई धनिया की पत्ती डालकर मिक्स करें। तैयार है ओट्स उपमा।
TagsOats Upmaपौष्टिकव्यंजन Oats Upmanutritiousdishजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





