- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Oats Upma Recipe: ...

x
Oats Upma Recipe: फाइबर से भरपूर ओट्स को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है. बहुत सारे लोगों को ब्रेकफास्ट में ओट्स खाना पसंद भी होता है लेकिन कई बार सादा ओट्स खाकर आप बोर भी हो जाते होंगे. ऐसे में आप ओट्स उपमा की सिंपल रेसिपी फॉलो करके आप चटपटे और हेल्दी नाश्ते का आनंद ले सकते हैं. मसालेदार ओट्स उपमा खाने में भी काफी स्वादिष्ट और स्पाइसी लगता है. तो चलिए अब आपको ओट्स उपमा बनाने की रेसिपी बताते हैं|
ओट्स उपमा बनाने के लिए सामग्री:
1 कप – ओट्स
1 चम्मच – तेल
1 चम्मच – सरसों
½ चम्मच – उरद की दाल
½ चम्मच – जीरा
10 – काजू
5-6 – करी पत्ता
1 इंच – बारीक कटी हुआ अदरक
2 – कटी हुई हरी मिर्च
½ कप – बारीक कटा हुआ प्याज
½ कप – बारीक कटी हुई गाजर
5 बीन्स – बारीक कटी हुई
½ चम्मच – हल्दी पाउडर
¼ कप – बारीक कटी शिमला मिर्च
2 चम्मच – मटर
¾ चम्मच – नमक
1 कप – पानी
2 चम्मच – बारीक कटा धनिया
2 चम्मच – कद्दूकस नारियल
1 चम्मच – नींबू का रस
ओट्स उपमा बनाने की विधि:
इस उपमा को बनाने के लिए अगर आपको रोल्ड ओट्स का इस्तेमाल करना है तो इसे 5 मिनट तक पैन में भून लें.
जबकि इंस्टेंट ओट्स को भूनने की जरुरत नहीं पड़ती है.
अब आप एक पैन में तेल गर्म करके इसमें सरसों, उड़द की दाल, जीरा, करी पत्ता और काजू डाल दें.
काजू का रंग गोल्डन ब्राउन होने के बाद आप इसमें अदरक, हरी मिर्च और प्याज डाल दें.
इस प्याज को आप सॉफ्ट होने तक पकाने के बाद इसमें गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, मटर, हल्दी पाउडर और नमक मिक्स कर दें.
इस सभी सब्जियों को 2 मिनट तक भूनने के बाद इसमें थोड़ा पानी डालकर 5 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें.
जब पानी उबल जाए तो इसमें ओट्स डालकर पानी सोखने तक पका लें.
अब आप इसमें नमक, हरा धनिया, नारियल और नींबू का रस डाल दें.
अब आपका ओट्स उपमा बनकर तैयार हो चुका है.
इसे आप गरमा गरम सर्व कर दें|
TagsOats Upmaस्पाइसीओट्स उपमाOats Upmaspicyoats upma जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





