लाइफ स्टाइल

Oats Cheela फाइबर से भरपूर आसान रेसिपी

Tara Tandi
20 April 2025 12:06 PM IST
Oats Cheela फाइबर से भरपूर आसान रेसिपी
x
Oats Cheela रेसिपी : अगर दिन की शुरुआत टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ करना चाहते हैं, तो फटाफट बनने वाला ओट्स चीला शानदार चीज साबित होगी। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है। चूंकी सुबह समय की कमी होती ऐसे में यह डिश परफेक्ट है। इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ 20 मिनट चाहिए। धीरे-धीरे इसका ट्रेंड बढ़ता जा रहा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। अगर आपने अब तक इसे ट्राई नहीं किया है, तो अब और देर करना सही नहीं है। खाने के बाद आपको लगेगा कि इतनी फर्स्ट क्लास चीज को आपने फालतू ही इतने लंबे समय तक मिस किया। आप इसे हरी चटनी और रेड सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं। कुछ लोग चाय के साथ भी इसे खाना पसंद करते हैं।
सामग्री (Ingredients)
2 चम्मच बेसन
2 कप ओट्स
2 चम्मच तेल
2 कटी हुई हरी मिर्च
2 कटे हुए प्याज
2 शिमला मिर्च
1 गाजर
2 टमाटर
1 चम्मच जीरा
थोड़ी अदरक
1/2 चम्मच हल्दी
1 चम्मच मिर्च
हरा धनिया कटा हुआ
नमक स्वादानुसार
हरी चटनी या रेड सॉस
विधि (Recipe)
- सबसे पहले ओट्स को पीसना होगा। यह काम मिक्सी से कर सकते हैं। ओट्स पीसकर एक बर्तन में रख लें।
- इसके बाद पिसे हुए ओट्स में बेसन, हल्दी, जीरा मिर्च और अन्य मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- अब बारीक कटा हुआ प्याज, गाजर, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया मिलाकर चीला के लिए पेस्ट बनाना होगा।
- इसमें जरूरत के हिसाब से पानी मिला सकते हैं। अब फ्राई पैन गरम करना होगा और उसमें आधा चम्मच तेल डालनी होगी।
- पैन गरम होने पर चमचे की मदद से थोड़ा पेस्ट डालें और उसे गोल आकार में बना लें। इसके लिए कटोरी का सहारा भी ले सकते हैं।
- जब ओट्स चीला एक तरफ से अच्छी तरह से पक जाए, तो उसे पलटकर दूसरी तरफ पकाना होगा। ध्यान रखिए कि इससे करारा होने तक सेकें। तैयार है ओट्स चीला।
Next Story