छत्तीसगढ़

अग्निवीर के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख 25 अप्रैल तक बढ़ी

Nilmani Pal
20 April 2025 11:19 AM IST
अग्निवीर के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख 25 अप्रैल तक बढ़ी
x

रायपुर। अग्निवीर के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दी गई है। आवेदकों को यदि ऑनलाइन आवेदन करने में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही हो तो वे सेना भर्ती कार्यालय के दूरमाष क्रमांक 0771-2965212 अथवा 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

अग्निपथ योजना में अधिकारियों के पद से नीचे के सैनिकों की भर्ती के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक नई योजना है। इसकी घोषणा 16 जून 2022 को की गई। इस योजना के तहत सेना में शामिल होने वाले जवानों को ‘अग्निवीर’ के नाम से जाना जाएगा। अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होनेवाले युवाओं का सेवाकाल 4 साल का होगा। इस कार्यकाल में 6 महीने की ट्रेनिंग अवधि भी शामिल है।

भारतीय सेना के सबसे पुराने और सबसे बड़े प्रशिक्षण केंद्रों में से एक, नासिक रोड स्थित आर्टिलरी सेंटर सेना द्वारा अग्निवीरों के रूप में भर्ती किए गए युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए स्वीकृत स्थानों में से एक है। 5000 अग्निवीरों का पहला बैच आर्टिलरी सेंटर में 31 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण से गुजरेगा, जिसमें से पहले 10 सप्ताह बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण के लिए होंगे, जबकि शेष 21 सप्ताह उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए होंगे। अग्निवीरों को उनकी योग्यता और कौशल के आधार पर चार विषयों में विभाजित किया जाएगा।

Next Story
null