लाइफ स्टाइल

सेहत के लिए बहुत लाभकारी हैं पोषक तत्वों से भरपूर जायफल, ये समस्याएं होगी दूर

SANTOSI TANDI
18 March 2024 10:31 AM GMT
सेहत के लिए बहुत लाभकारी हैं पोषक तत्वों से भरपूर जायफल, ये समस्याएं होगी दूर
x
भारतीय घरों में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल होता है। इन्हीं मसालों में से एक है जायफल जिसकी मीठी खुशबू पूरे किचन को महका देती है। जायफल एक बीज है और इसके ऊपरी छिलके को जावित्री के नाम से जाना जाता है। लगभग हर रसोई में पाया जाने वाला यह मसाला न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ा सकता है बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। पोषक तत्वों की बात करें तो जायफल में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, मैंगनीज और विटामिन सी पाया जाता है। आज इस कड़ी में हम आपको जायफल से सेहत को मिलने वाले उन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आप भी रोजाना इसका इस्तेमाल करने लगेंगे। आइये जानते हैं जायफल के फायदों के बारे में...
अनिद्रा की समस्या करें दूर
इन्सोमनिया अनिद्रा यानी रात को नींद न आने की समस्या होती है। पूरे दिन काम, घर और बाहर की चीजों के कारण तनाव की समस्या होने लगती है और उसका नतीजा है नींद ना आने की समस्या। ऐसे में जायफल का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके असर से नींद ना आने की समस्या दूर हो सकती है। सोने से पहले एक ग्लास गर्म दूध में चुटकी भर जायफल मिलाकर पीने से बेहतर नींद आ सकती है।
शारीरिक दर्द से दिलाता है छुटकारा
डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज, शिकागो द्वारा जायफल पर हुई एक रिसर्च में बात सामने आई है कि जायफल के पोषक तत्व शारीरिक दर्द को खत्म करने में मदद कर सकते हैं। रिसर्च में ये बात सामने आई है कि जायफल के अर्क में एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं, जो दर्द को खत्म करते हैं।
पाचन तंत्र को करें मजबूत
अगर आपको पेट संबंधित कोई समस्या है। बदहजमी और गैस से परेशान हैं तो जायफल आपकी मदद कर सकता है। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मददगार है। खासतौर पर सर्दियों में जायफल का उपयोग पाचनतंत्र को ठीक रखने के लिए किया जाता है। यह शरीर में फाइबर की मात्रा को बनाए रखता है। यह आंत की मांसपेशियों में पेरिस्टाल्टिक की गति को बढ़ा देता है और पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है। शरीर में गैस्ट्रिक जूस को बढ़ाने में जायफल मददगार होता है, जो पाचन प्रक्रिया में सुधार करता है। बता दें कि फाइबर कब्ज और आंतों की अन्य समस्याओं को ठीक करने में भी मदद करता है।
अवसाद और चिंता करें दूर
जायफल में एनजियोलिटिक गुण पाए जाते हैं, जो अवसाद और चिंता को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। इसके अलावा जायफल एंटीडिप्रेसेंट का भी अच्छा सोर्स है। एंटीडिप्रेसेंट का सोर्स होने के कारण जायफल डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में मददगार साबित होता है। जिन पुरुषों को छोटी-छोटी बातों से भी टेंशन हो जाती है उन्हें नियमित तौर पर जायफल का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
Next Story