लाइफ स्टाइल

इम्यूनिटी बढ़ाने बेस्टप में कारगर है जायफल, जानिए इसके अजब-गजब फायदे

Triveni
21 March 2021 3:55 AM GMT
इम्यूनिटी बढ़ाने बेस्टप में कारगर है जायफल, जानिए इसके अजब-गजब फायदे
x
अखरोट की तरह दिखने वाला जायफल कई औषधीय गुणों से भरपूर ऐसा मसाला है

जनता से रिश्ता वेबडेसक | अखरोट की तरह दिखने वाला जायफल कई औषधीय गुणों से भरपूर ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल खाना पकाने में किया जाता है। जायफल में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। जायफल का सेवन करने से अनिंद्रा की परेशानी दूर होती है। साथ ही पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। जायफल इतनी असरदार औषधी है जिससे कैंसर से लेकर शुगर तक का इलाज किया जा सकता है। इसके अलावा इम्यूनिटी बढ़ाने में भी ये बेहद असरदार होता है। आइए जानते हैं कि जायफल से शरीर को कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं?

बहुत ज्यादा आइसक्रीम खाने से हो सकती है परेशानी, इस तरह से है नुकसानदायक

सेहत के लिए इस तरह से फायदेमंद है जायफल का सेवन

जायफल

सर्दी-खांसी से छुटकारा दिलाता है जायफल

सुबह-सुबह खाली पेट आधा चम्मच जायफल खाने से सर्दी-खांसी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। सिर में बहुत तेज दर्द हो तो बस जायफल को पानी में घोलकर लगाएं। इससे आपको आराम मिल सकता है।

कोलेस्ट्रॉल के लिए फायदेमंद है जायफल

जायफल का सेवन बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। जायफल के अर्क में कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाली गतिविधियां पाई जाती है। जायफल का सप्लीमेंट ब्लड लिपिड में सुधार का काम कर सकता है, जिससे बढ़ते कोलेस्ट्रोल की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है।

कमर दर्द से राहत दिलाती है जायफल

कमर दर्द ज्यादा रहता है तो जायफल पानी में मिसाकर कमर पर सुबह-शाम लगाएं। इससे कमर का दर्द काफी हद तक दूर हो सकता है।

शरीर में विटामिन C की कमी से होने वाली परेशानियां को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

दस्त में कारगर दवा है जायफल

गर्मियों में दस्त एक आम समस्या है। ऐसे में जायफल का सेवन करें। इसके लिए जायफल को घिसकर उसमें पानी मिला कर इसका सेवन करें। इसे नाभि पर लगाने से दस्त आना बन्द हो जाता है।

पाचन तंत्र दुरुस्त रखती है जायफल

जायफल पाचन तंत्र को ठीक करता है। जायफल आमाशय में पाचक रस बढ़ाता है, जिससे भूख लगती है। ये आंतों में पहुंचकर वहां से गैस हटाता है।

भूख ना लगने पर खाएं जायफल

अगर आपको भूख नहीं लगती तो जायफल का सेवन करें। इसके सेवन से पाचक रसों में वृद्धि होगी और भूख बढ़ेगी।

दिल को मजबूत करती है जायफल

जायफल के चूर्ण को शहद के साथ खाने से दिल मजबूत होता है और पेट भी ठीक रहता है।


Next Story