लाइफ स्टाइल

नोट करें यह आसान recipe, संतरे के छिलके से बनाएं स्वादिष्ट सब्जी

Sarita
18 May 2025 5:18 PM IST
संतरे के छिलके से बनाएं स्वादिष्ट सब्जी

Orange Peel Recipe :अगर आप संतरे के छिलके फेंक देते हैं, तो इस बार ऐसा न करें क्योंकि हम आपको छिलके की सब्जी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे जिसे डिनर में तैयार किया जा सकता है।

इस मौसम का सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल संतरा है। गर्मी से बचने के लिए ज्यादातर महिलाएं संतरे खाती है और अपने बच्चों को जूस भी देती हैं। इसलिए हर घर में आपको राशन के साथ-साथ ढेर सारे संतरे फ्रिज में जरूर मिल जाएंगे। यकीनन आपके घर में भी मौसमी फल खाए जाते हैं, लेकिन अक्सर संतरे खाने के बाद छिलके फेंक दिए जाते हैं। आप भी यकीनन ऐसा करते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि संतरे के छिलके का कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। छिलकों का ब्यूटी के साथ-साथ व्यंजनों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे खट्टी-मीठी और हल्की कड़वाहट के साथ सब्जी तैयार की जा सकती है। अगर आपको बनाना नहीं आती, तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है।
संतरे के छिलके की सब्जी की विधि
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा करके रखें। फिर संतरे के छिलके को साफ करके धोकर रख लें।
अगर आप चाहें तो इसे सूखने के लिए रख सकते हैं। अब आलू के छिलके उतारकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रख लें।
साथ ही, संतरे के छिलकों को भी छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद 5 मिनट के लिए गर्म पानी में उबाल लें, ताकि कड़वाहट थोड़ी कम हो जाए।
अब एक पैन में तेल गर्म करें और जीरा, हींग का तड़का लगाएं। इसमें प्याज और टमाटर भी डाल दें, ताकि अच्छी तरह से ब्राउन हो जाए।
आलू और सारे मसाले डालकर पकाएं। अगर आप चाहें तो लहसुन-अदरक का पेस्ट भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मगर हम इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, क्योंकि इमली का पेस्ट स्वाद लाने का काम करेगा।
इसे जरूर पढ़ें-कुकिंग से लेकर क्लिनींग तक, घर में इन चीजों के लिए करें संतरे के छिलके का इस्तेमाल
इसके बाद, संतरे के छिलके डालें और लगभग 10 मिनट तक पकाएं। आखिर में नमक और गुड़ डालकर गैस बंद कर दें। एक प्लेट में निकालें और रोटी के साथ सर्व करें।
Next Story