लाइफ स्टाइल

ये सब्जिया रात को कभी न खाएं ,वरना हो जाएगी समस्या

HARRY
22 April 2023 4:37 PM GMT
ये सब्जिया रात को कभी न खाएं ,वरना हो जाएगी समस्या
x
अक्सर हम हेल्दी समझकर जिस खाने को खाते हैं वो.....

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉडी को हेल्दी रखने के लिए डाइजेशन सही होना काफी आवश्यक है। अक्सर हम हेल्दी समझकर जिस खाने को खाते हैं वो पेट फूलने एवं गैस बनाने लगता है। जिससे पेट के निचले भाग में टाइटनेस, पेट भरा-भरा लगना महसूस होने लगता है। इसकी वजह है पेट में अधिक मात्रा में गैस बनना या फ्लूड इकट्ठा हो जाना। वैसे तो ब्लॉटिंग की कई वजह होती हैं। जैसे तला-भुना खाना, जल्दी-जल्दी खाना या अधिक मात्रा में खा लेना। मगर खाने के इन सब कारणों के अतिरिक्त कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं, जिन्हें रात को खाने से ब्लॉटिंग की शिकायत हो जाती है। ऐसे में इन सब्जियों से रात के समय ना खाने में ही भलाई है।

ब्रोकली:-

ब्रोकली काफी सारे न्यूट्रिशन से भरपूर होता है। इसलिए अधिकतर लोग इसे वेट लॉस के लिए सलाद के तौर पर खाते हैं। मगर ब्रोकली में मौजूद राफिनोज नाम का तत्व इसे पचने में समस्या उत्पन्न करता है। इसके कारण गैस और ब्लॉटिंग की शिकायत हो जाती है। यदि आप रात को ब्रोकली खाते हैं तो ये पचने में वक़्त लेगी एवं गैस, ब्लॉटिंग के साथ रात की नींद भी डिस्टर्ब होने लगेगी।

ब्रसेल्स स्प्राउट्स:-

ब्रसेल्स स्प्राउट्स एक प्रकार की सब्जी है जो पत्ता गोभी की भांति नजर आती है। छोटे आकार की ये सब्जी न्यूट्रिशन से भरपूर होती है और फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है। इस सब्जी में भी राफिनोज की मात्रा अधिक होती है जो पचने में समस्या करती है। इसलिए रात को इसे खाने से परहेज करना चाहिए।

गोभी और पत्तागोभी:-

गोभी और पत्ता गोभी ये दोनों ही सब्जियों को रात को खाने से परहेज करना चाहिए। इनसे ब्लॉटिंग की शिकायत हो जाती है। गोभी में सल्फोरेन तत्व पाया जाता है जो गैस को बढ़ाता है। वहीं पत्तागोभी में राफिनोज एवं फाइबर की मात्रा अधिक होती है।

लहसुन और प्याज:-

लहसुन में काफी सारे मेडिसिन गुण होते हैं। मगर रात के समय इन्हें कच्चा खाने की गलती ना करें। इससे गैस एवं ब्लॉटिंग की दिक्कत हो सकती है।

आलू:-

आलू तो काफी सारे लोगों की पसंदीदा सब्जी है। मगर रात के समय यदि आप आलू खाते हैं तो ये पेट में गैस एवं ब्लॉटिंग उत्पन्न करती है। आलू को फ्राई करने के साथ ही यदि आप उबालकर भी खाते हैं तो डाइजेस्ट होने में बहुत वक़्त लेती है।

Next Story