लाइफ स्टाइल

Nepali Sel Roti : घर पर ट्राई करें नेपाल की मशहूर सेल रोटी

Sarita
21 Nov 2025 10:40 AM IST
Nepali Sel Roti : घर पर ट्राई करें नेपाल की मशहूर सेल रोटी
x
Nepali Sel Roti : नेपाल में इसे त्योहारों के अवसर पर तो जरूर ही बनाया जाता है। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा सामग्री नहीं लगती और न ही इसे बनाने की कोई कठिन प्रक्रिया होती है। घर पर थोड़ी सी तैयारी और सही तरीका अपनाकर आप भी आसानी से यह स्वादिष्ट सेल रोटी बना सकते हैं। तो बस आइए आपको बताते हैं सेल रोटी बनाने का सही तरीका|
सेल रोटी बनाने का सामान:
चावल – 2 कप
चीनी – ½ से 1 कप
दूध या पानी – 1 कप
केला– 1 पका हुआ
इलायची पाउडर – ½ चम्मच
घी या तेल– तलने के लिए
नमक– एक चुटकी
विधि:
सेल रोटी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धोकर कुछ घंटों के लिए भिगो दें। फिर इसे पीसकर नरम पेस्ट बना लें। इसके बाद इसमें चीनी, दूध या पानी, केला, इलायची और थोड़ा सा घी मिलाएं।
मिश्रण को अच्छी तरह फेंटकर 2–3 घंटे के लिए ढककर रख दें ताकि ये हल्का फूल जाए। अब कढ़ाही में तेल या घी गर्म करें। इस दौरान आंच को हल्का रखें। इसके बाद अब रोटी बनाना शुरू करें।
रोटी बनाने के लिए एक कटोरी में मिश्रण भरकर कढ़ाही के ऊपर गोल आकार में पतला घोल डालें। रोटी हल्की भूरी होने पर पलट दें। दोनों तरफ से सुनहरी होने पर निकाल लें।
इसे आप फ्राइड चने के बाद परोसें। ऐसा इसलिए क्योंकि सेल रोटी का स्वाद हल्का मीठा होता है, इसलिए जब इसे चटपटे से चने के साथ परोसा जाएगा, तो इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा।
Next Story