- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Neem Flowers Health...
लाइफ स्टाइल
Neem Flowers Health Benefits: नीम के पत्ते ही नहीं फूल भी हैं औषधीय गुणों का खजाना
Sarita
9 May 2025 7:30 AM IST

x
Neem Flowers Health Benefits: गर्मियों में जब गर्मी लोगों को बीमार कर रही होती है, तब प्रकृति में छिपे औषधीय खजाने हमारी रक्षा कर सकते हैं। ऐसा ही एक खजाना है नीम का फूल। आमतौर पर लोग नीम के पत्तों को औषधीय मानते हैं, लेकिन इसके छोटे-छोटे सफेद फूल भी कई बीमारियों में बहुत फायदेमंद साबित होते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार-
नीम का फूल स्वाद में हल्का कड़वा होता है और इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं. आयुर्वेद के अनुसार, यह पाचन तंत्र को मजबूत करने, शरीर को ठंडक देने और गर्मी जनित रोगों से बचाने में बेहद प्रभावी है|
र्मियों में जब लू और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है, तब नीम का फूल शरीर को ठंडा बनाए रखने और लू से बचाने में सहायक होता है|
इस तरह करें सेवन-
इसके सेवन से भूख बढ़ती है, गैस और अपच की समस्या में राहत मिलती है, साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है. कुछ स्थानों पर इसे सुखाकर चूर्ण के रूप में लिया जाता है, जबकि कहीं इसकी सब्जी या काढ़ा बनाकर सेवन किया जाता है|
डायबिटीज़ के मरीजों के लिए भी फायदेमंद-
नीम का फूल ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है. यह त्वचा रोगों, बुखार और यकृत विकारों में भी रामबाण की तरह कार्य करता है.
संक्षेप में कहा जाए तो नीम का फूल गर्मियों में शरीर के लिए एक प्राकृतिक सुरक्षा कवच है, जो हीटवेव से लेकर पेट और त्वचा संबंधी कई समस्याओं से बचाने में प्रभावी साबित होता है|
TagsNeem FlowersHealthBenefitsनीमफूलऔषधीयNeem FlowersNeemFlowersMedicinalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





