- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Navratri Vrat Food: ...
लाइफ स्टाइल
Navratri Vrat Food: घर पर ऐसे बनाएं व्रत वाले आलू और केला के चिप्स
Sarita
27 Sept 2025 6:51 AM IST

x
Navratri Vrat Food: व्रत के लिए माँएँ हमेशा मौसमी आलू के चिप्स बनाती हैं, लेकिन आप झटपट बनने वाले चिप्स भी बना सकती हैं। केले के चिप्स भी इन दिनों काफी लोकप्रिय हो गए हैं। इन्हें घर पर ही आसान तरीकों और कम सामग्री से बनाया जा सकता है, और ये ज़्यादा झंझट वाले भी नहीं होते। तो आइए जानते हैं।
आलू चिप्स के इनग्रेडिएंट्स:
बड़े साइज के आलू तकरीबन एक किलो या जरूरत के मुताबिक ले लें. इसके अलावा आपको चाहिए होगा फ्राई करने के लिए ऑयल, आधा चम्मच सेंधा नमक और एक चौथाई चम्मच काली मिर्च का पाउडर. चलिए बनाने का तरीका जान लेते हैं|
कैसे बनाएं आलू चिप्स:
सबसे पहले सारे आलू छीलकर स्लाइसर से पतले स्लाइस तैयार कर लें और पानी में डालकर दो से तीन बार धो लें. इसे कुछ देर के लिए पानी भरे बर्तन में ही छोड़ दें, जिससे स्टार्च कम हो जाता है. इसके बाद निकालकर एक सूती कपड़े पर फैला दें और इसे ऊपर से भी कपड़े से पोंछकर मॉइस्चर निकालें. इसे थोड़ी देर पंखे के हवा में फैला दें और जब नमी कम हो जाए तो मूंगफली के तेल में फ्राई कर लें. इसके बाद ऊपर से सेंधा नमक, काली मिर्च स्प्रिंकलर करके मिला दें. दूसरा तरीका है कि स्लाइस किए आलू को उबलते पानी में डालकर दो मिनट पकाएं, जिससे वह हल्के गल जाएं, लेकिन पूरी तरह से न गलें. निकालने के बाद कपड़े पर डालकर धूप में सुखा लें और फिर स्टोर करके रख लें, जब जरूरत हो तो फ्राई करें|
केला के चिप्स बनाने के इनग्रेडिएंट:
आपको चाहिए होंगे आधे दर्जन कच्चे केला, एक छोटा चम्मच सेंधा नमक और फ्राई करने के लिए अपनी मनपसंद का तेल जो व्रत में आप खाने में इस्तेमाल करते हो. अब जान लीजिए रेसिपी|
सबसे पहले सारे केला धोकर छील लें. इसके बाद दो टेबलस्पून पानी में को छोटा चम्मच नमक घोल लें. इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म होने के लिए चढ़ा दें. ऑयल जब गर्म हो जाए तो आंच को हल्का कर दीजिए ताकि तेल मीडियम हीट पर ही रहे. इसके बाद कटर से स्लाइस करते हुए चिप्स को सीधे कड़ाही में ही डालें. जब चिप्स हल्के तल जाएं तो इसमें आधा छोटा चम्मच नमक वाला पानी डालें, लेकिन इस दौरान सावधानी बरतें, क्योंकि तेल में पानी डालते ही छींटे आनी शुरू हो जाती हैं. जब तेल से आवाज आना बंद हो जाए और चिप्स क्रिस्पी दिखने लगें तो इसे प्लेट में टिश्यू पेपर बिछाकर निकाल लें, इससे एक्स्ट्रा ऑयल कम हो जाएगा. इस दौरान काली मिर्च पाउडर भी स्प्रिंकलर कर दें|
Next Story





