लाइफ स्टाइल

Navratri SpecialLassi : व्रत के लिए बनाएं स्वादिष्ट केला अखरोट लस्सी

Bharti Sahu 2
5 Oct 2024 8:19 AM IST
Navratri SpecialLassi :  व्रत के लिए बनाएं स्वादिष्ट केला अखरोट लस्सी
x
Navratri SpecialLassi : व्रत के दौरान ऐसा क्या पिया जाए, जो टेस्टी भी हो और व्रत के दौरान उन्हें ऊर्जा भी प्रदान करे, तो आज हम आपको एक टेस्टी ड्रिंक के बारे में बताएंगे जो जा केले और अखरोट की लस्सी. तो जानते हैं इसे बनाने का तरीका|
सामग्री
दही-1 कप लो फैट
केला-1
अखरोट-4 से 5
अलसी और तिल-1 चम्मच
शहद-2 से 3 चम्मच
विधि
केला-अखरोट लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सी जार लें और उसमें दही, अलसी और तिल के बीज डालें. इसके साथ ही इसमें 2 से 3 अखरोट और 2 से 3 चम्मच शहद डालें|
अब इन सब चीजों को अच्छे से ब्लेंड कर लें. और जब यह देखने में चिकना और मलाईदार लगने लगे तो, मिक्सी बंद कर दें|
अब इस लस्सी को एक गिलास में डालें और इसे परोसने से पहले इसमें अखरोट या फिर कुछ सूखे मेवे डाल कर परोसें|
Next Story