लाइफ स्टाइल

Navratri Special: मां दुर्गा को अर्पित करें बादाम खीर का स्वादिष्ट भोग

Sarita
21 Sept 2025 6:56 AM IST
Navratri Special: मां दुर्गा को अर्पित करें बादाम खीर का स्वादिष्ट भोग
x
Navratri Special: खीर एक पारंपरिक और प्रिय प्रसाद है जिसे श्रद्धा और प्रेम से मां को अर्पित किया जाता है. खासकर बादाम खीर न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है, व्रत में ऊर्जा देने वाली. आइए जानते हैं बादाम खीर बनाने की रेसिपी|
दूध (फुल क्रीम) – 1 लीटर
बादाम – 15-20 नग (भीगे हुए और छिले हुए)
साबूदाना / समा चावल – 2-3 टेबलस्पून
मखाने – 1/2 कप (भुने और हल्के कुचले हुए)
देशी घी – 1 टीस्पून
शुद्ध मिश्री / फलाहारी चीनी – स्वाद अनुसार
हरी इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून
केसर – कुछ धागे (गर्म दूध में भिगोए हुए)
काजू / पिस्ता (सजाने के लिए)
1. सबसे पहले बादाम को रातभर भिगो दें या गर्म पानी में 1 घंटे रखकर छिलका उतार लें. इन्हें बारीक काट लें या दरदरा पीस लें.
2. एक भारी तले के बर्तन में दूध उबालने रखें. धीमी आंच पर दूध को तब तक पकाएं जब तक वह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए.
3. देशी घी में मखानों को हल्का कुरकुरा होने तक भून लें. इन्हें मोटा-मोटा तोड़ लें या दरदरा कूट लें. साबूदाना या समा चावल डालें. इन्हें अच्छे से धोकर भिगो लें और दूध में डालें. 10-15 मिनट तक पकने दें.
4. अब कटे हुए बादाम और मखाने दूध में डालें और 10 मिनट पकाएं ताकि सब कुछ अच्छे से मिल जाए.
5. स्वाद अनुसार मिश्री या फलाहारी चीनी डालें. इलायची पाउडर और केसर वाला दूध भी डालें. खीर को तब तक पकाएं जब तक वह वांछित गाढ़ापन न ले ले.
6. ऊपर से कटे काजू-पिस्ता डालें. गरम या ठंडी, जैसे चाहें वैसे परोसें |
Next Story