लाइफ स्टाइल

Navratri Special :व्रत में बनाएं स्वादिष्ट साबूदाना चीला

Sarita
28 Sept 2025 12:14 PM IST
Navratri Special :व्रत में बनाएं स्वादिष्ट साबूदाना चीला
x
Navratri Special :अगर आप साबूदाने से बनी कोई नई डिश ट्राई करना चाह रहे हैं, तो व्रत के दौरान साबूदाना चीला एक स्वादिष्ट और हल्का विकल्प है। यह झटपट बन जाता है और आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखता है। यह रेसिपी नवरात्रि व्रत के लिए खास तौर पर उपयुक्त है। आइए इसे बनाना सीखें।
सामग्री:
साबूदाना – 1 कप (4-5 घंटे भीगा हुआ या रातभर)
सिंघाड़ा आटा / राजगिरा आटा – ½ कप
उबला आलू – 1 (कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च (बारीक कटी) – 1-2
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून (कटा हुआ)
सेंधा नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च – स्वादानुसार
घी या मूंगफली का तेल – सेकने के लिए
विधि:
1- भीगे हुए साबूदाने को अच्छी तरह से मैश करें ताकि वह गाढ़ा पेस्ट जैसा हो जाए. एक बर्तन में मैश किया साबूदाना, कद्दूकस किया हुआ उबला आलू, सिंघाड़ा आटा, हरी मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक और काली मिर्च डालें|
2- थोड़ा पानी मिलाकर घोल तैयार करें. घोल न बहुत पतला हो, न बहुत गाढ़ा, डोसे जैसा बैटर होना चाहिए. एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और थोड़ा घी/तेल लगाएं|
3- बैटर को तवे पर डालें और हल्के हाथों से फैलाएं (डोसे की तरह). धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक सेंकें, जब तक निचली सतह कुरकुरी न हो जाए|
4- चीले को पलटें और दूसरी तरफ से भी सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें. गरमा-गरम साबूदाना चीला दही या व्रत वाली हरी चटनी के साथ परोसें|
5- बैटर में थोड़ा सा नींबू रस मिलाने से स्वाद और पचने की क्षमता बढ़ती है. तवे को ज़्यादा गर्म न करें, वरना चीला चिपक सकता है. कुरकुरापन बढ़ाने के लिए मूंगफली पाउडर भी मिलाया जा सकता है|
Next Story