लाइफ स्टाइल

Navratri Special Dish: व्रत के लिए घर पर बनाएं मखाना चिक्की

Bharti Sahu 2
30 Sept 2024 12:23 PM IST
Navratri Special Dish: व्रत के लिए घर पर बनाएं मखाना चिक्की
x
Navratri Special Dish: व्रत के लिए बाजार में कई चीजें उपलब्ध हैं, लेकिन घर में बनी चीजों का स्वाद कुछ और ही होता है। आज हम आपको मखाना से बनने वाली चिक्की की रेसिपी बताएंगे। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि|
सामग्री:
मखाना: 100 ग्राम
सफेद तिल: 50 ग्राम
गुड़: 250 ग्राम
मूंगफली: 100 ग्राम
सोंठ पाउडर: आधा चम्मच
काली मिर्च पाउडर: आधा चम्मच
इलायची पाउडर: आधा चम्मच
मीठा सोडा: 2 पिंच
विधि:
मखाना चिक्की बनाने के लिए सबसे पहले मखाना को अच्छे से ड्राई रोस्ट करें। जब मखाना अच्छे से सिक जाए, तो मूंगफली को भी सूखा भूनकर दरदरा पीस लें।
फिर तिल को हल्का सेंक लें। एक कढ़ाई में गुड़ के टुकड़े डालें और धीमी आंच पर चाशनी बनाएं।
ध्यान रखें कि चाशनी कड़क यानी क्रिस्टल जैसी हो जाए। जब गुड़ कड़क होकर टूटने लगे, तब समझ लें कि चाशनी तैयार है।
चाशनी तैयार होने के बाद उसमें काली मिर्च, इलायची पाउडर और सोंठ पाउडर, साथ ही 2 पिंच मीठा सोडा डालकर अच्छे से मिलाएं।
अब गर्म चाशनी में मखाने और मूंगफली का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिलाएं। फिर भुने तिल भी डाल दें। सभी चीजों को गर्म चाशनी में ही मिलाना है। एक बड़ी प्लेट में घी लगाकर मिश्रण फैलाएं। लगभग एक घंटे बाद आपकी मखाना चिक्की तैयार हो जाएगी।
Next Story