- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Natural Skin Detox: ...
लाइफ स्टाइल
Natural Skin Detox: गर्मियों में चमक पाने के लिए अपनाएं ये प्राकृतिक स्किन डिटॉक्स
Sarita
8 March 2025 8:30 AM IST

x
Natural Skin Detox: हर बदलते मौसम के साथ आपको अपने स्किन केयर रूटीन को भी बदलना चाहिए। गर्मियों का खतरनाक मौसम आ गया है और यह स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस मौसम में चिलचिलाती धूप स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में समय समय पर स्किन को नेचुरल चीजों से डिटॉक्स करने की जरूरत है।
अगर आप चाहते हैं कि गर्मियों में भी आपकी स्किन ग्लोइंग और हाइड्रेट रहे तो आपको अपनी स्किन केयर रूटीन में कुछ बदलाव करने होंगे। स्किन के ऊपर एसिड मेंटल नाम की एक पतली सी सुरक्षात्मक परत होती है। यह परत लैक्टिक और अमीनो एसिड से बनती है, ये फैटी एसिड के साथ आसानी से मिल जाती है। स्किन पर गलत प्रोडक्ट लगाने से इस परत के छिद्र बंद हो जाते हैं और स्किन प्रॉब्लम होने लगती हैं। इसलिए स्किन को अच्छी सफाई, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग की जरूरत होती है। घर की कुछ चीजें स्किन डिटॉक्स में आपके काम आ सकती हैं।
1. टमाटर मास्क लगाएं
गर्मियों में स्किन के लिए टमाटर बहुत ही लाभकारी है। इसमें लाइकोपीन नामक एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होता है। इससे स्किन पर ग्लो आता है और सन टैन भी हटता है। इसके लिए आप टमाटर का पेस्ट बनाकर उसे स्किन पर मास्क की तरह अप्लाई करें। सूखने पर इसे नॉर्मल पानी से वॉश कर लें।
2. घर में बनाएं नेचुरल स्क्रब
गर्मियों के मौसम में स्किन को एक्सफोलिएट करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप घर में ही नेचुरल स्क्रब बना सकते हैं। चीनी और नींबू की मदद लें। चीनी में ग्लाइकोलिक एसिड होता है, जो स्किन की कोशिकाओं में जाकर उसे फ्रेश बनाते हैं। आप दो टीस्पून चीनी और 2 नींबू के रस लें। दोनों को मिलाकर स्क्रब बनाएं और स्किन पर अप्लाई करें।
3. जोजोबा ऑयल है बेस्ट
गर्मियों में स्किन को अंदर से हाइड्रेशन की जरूरत होती है। इससे यह फ्रेश दिखती है और कई नुकसान से बचती है। इसके लिए जोजोबा ऑयल बेस्ट है। यह रोम छिद्रों को बंद किए बिना त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। इससे बैक्टीरिया के निर्माण से भी बचाव होता है और एक्ने व ब्लैकहेड्स की समस्या दूर होती है। स्किन हाइड्रेशन के लिए पर्याप्त पानी का सेवन करना भी बहुत जरूरी है।
4. पका हुआ केला आएगा काम
गर्मियों में स्किन को ऑयली करे बिना मॉइस्चराइज करना है तो पका हुआ केला आपके काम आ सकता है। इससे स्किन को पूरा पोषण मिलता है। आप पके हुए केले को मैश करें और इससे स्किन पर मालिश करें। फिर इसे सूखने दें और साफ पानी से वॉश कर लें। आपकी स्किन पर नेचुरल ग्लो आएगा।
TagsNatural SkinDetoxगर्मियोंचमकप्राकृतिकस्किनडिटॉक्सNatural SkinSummerGlowNaturalSkinजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





