लाइफ स्टाइल

कब्ज का प्राकृतिक इलाज कब्ज से दिलाएंगी छुटकारा

Tara Tandi
25 April 2023 12:42 PM GMT
कब्ज का प्राकृतिक इलाज कब्ज से दिलाएंगी छुटकारा
x

मौजूदा समय में लोगों का खान-पान बहुत खराब हो गया है। व्यस्त जीवनशैली की वजह से व्यक्ति अपने खानपान पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देता है, जिसके कारण स्वास्थ्य संबंधित बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। आमतौर पर देखा गया है कि ज्यादातर लोगों को कब्ज की समस्या अधिक रहती है, जिसका प्रभाव पेट पर होता है परंतु पूरे शरीर को यह प्रभावित करता है।

कब्ज की समस्या किसी को भी हो सकती है। इस दौरान होने वाली परेशानी की वजह से दर्द भी महसूस हो सकता है। बहुत से लोग ऐसे हैं जो कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं परंतु आप लोगों को शायद इस बात का पता नहीं होगा कि कब्ज से निजात पाने के लिए जितना हो सके उतना पानी पिएं। कब्ज से छुटकारा पाने का यह बहुत ही अच्छा तरीका माना जाता है। इसके अलावा कई प्राकृतिक तरीके भी हैं, जिससे कब्ज की समस्या दूर हो सकती है।
आज हम आपको ऐसी पांच औषधियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके घर के किचन में ही मौजूद हैं। इनकी मदद से आप प्राकृतिक रूप से कब्ज की समस्या से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए आपको अधिक पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
अरंडी का तेल कब्ज की समस्या को रखेगा दूर
कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अरंडी का तेल बहुत ही फायदेमंद माना गया है। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, अगर खाली पेट एक से दो चम्मच अरंडी का तेल सेवन किया जाए तो 8 घंटे के अंदर इसका रिजल्ट देखने को मिल जाता है।
एलोवेरा से कब्ज की परेशानी होगी दूर
आयुर्वेद में एलोवेरा के एक नहीं बल्कि कई फायदे बताए गए हैं। एलोवेरा के इस्तेमाल से त्वचा संबंधित परेशानियां दूर होती हैं। इतना ही नहीं बालों के लिए भी एलोवेरा बहुत ही फायदेमंद माना गया है। एलोवेरा में एंथ्राक्विनोन नामक प्राकृतिक रेचक यौगिकों के अलावा 75 विटामिन, एंजाइम, खनिज और शुगर शामिल होता है। अगर एलोवेरा का सेवन किया जाए तो इससे आंत में पानी की मात्रा बढ़ती है। एलोवेरा का सेवन करने से मल को चिकनाई मिलती है और कब्ज की समस्या दूर होती है।
चिया बीज कब्ज की समस्या दूर करने में करेगा मदद
चिया बीज में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है जो पेट से संबंधित समस्याओं को दूर करने में सहायता करती है। आप रात भर चिया बीज को पानी में भिगोकर रख दीजिए और अगली सुबह पानी मिलाएं और इसे खाली पेट ही पी लीजिये। अगर आप चिया बीज का सेवन करते हैं तो इससे आपका मल आंत के माध्यम से बाहर आसानी से निकल जाएगा, जिससे कब्ज की परेशानी दूर होगी।
कब्ज की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए मिंट टी है फायदेमंद

अगर किसी व्यक्ति को कब्ज की समस्या है तो ऐसी स्थिति में मिंट टी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह एक प्राकृतिक औषधि है, जिसके इस्तेमाल से कब्ज की समस्या जल्दी दूर होती है। बस आपको अपनी चाय में कुछ पुदीने की पत्तियां और अदरक डालनी होगी। पुदीना पाचन तंत्र की मांसपेशियों को आराम देता है और अदरक शरीर में अधिक गर्मी उत्पन्न करने में सहायता करता है। साथ ही इसमें मौजूद तत्व कब्ज से छुटकारा दिलाने की क्षमता रखते हैं।

कब्ज का प्राकृतिक इलाज कब्ज से दिलाएंगी छुटकाराकब्ज का प्राकृतिक इलाज कब्ज से दिलाएंगी छुटकारा

अगर आप कब्ज की परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसमें तिल के बीज आपकी सहायता कर सकते हैं। आपको बता दें कि अपने तैलीय गुणों की वजह से तिल के बीज हमारी आंखों को नमी प्रदान करने में सहायता करते हैं। अगर तिल का सेवन किया जाए तो इससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।


Next Story