लाइफ स्टाइल

Muskmelon Smoothie:गर्मी से राहत दिलाने में है मदद

Sarita
3 Jun 2025 7:59 AM IST
Muskmelon Smoothie:गर्मी से राहत दिलाने में है मदद
x
Muskmelon Smoothie:ये फल पानी से भरपूर होता है। अगर खरबूजा आपको पसंद है तो आप इससे भी एक बेहद दिलचस्प और स्वादिष्ट ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। ये रेसिपी है मस्कमेलन की स्मूदी। यह काफी हेल्दी होता है, जो आपको हाइड्रेटेड रखता है। इसके साथ ही आपको ऊर्जावान और कूल रखने में मदद करता है। इसे आप अपनी डाइट में नियमित तौर पर भी शामिल कर सकते हैं। यह आपको गर्मी से राहत दिलाने का काम करता है। इसका टेस्ट भी लाजवाब होता है, जिससे घर के हर सदस्य की जुबान पर इसका राज हो जाता है।
सामग्री (Ingredients)
खरबूजा
नारियल पानी
दूध
शहद
काली मिर्च
जायफल
अदरक
अजवायन के पत्ते
वनीला एक्सट्रेक्ट
विधि (Recipe)
- सबसे पहले खरबूजे के छोटे-छोटे पीस काट लें। इन्हें ब्लेंडर में डालें।
- इसमें दूध मिलाएं और कोकोनट वॉटर यानी नारियल का पानी भी मिक्स कर दें।
- थोड़ा सा शहद, वनीला एक्सट्रेक्ट भी मिला दें। काली मिर्च कुटी हुई इस्तेमाल करें।
- जायफल का भी पाउडर ही उपयोग में लें। अदरक को बारीक काट कर मिक्स करें।
- इसी तरह अजवायन के पत्तों को भी बहुत बारीक करके मिक्स करें।
- अब ब्लैंडर में ये सारी चीजें मिक्स कर दें। जब सब कुछ मिक्स होने के बाद स्मूथ पेस्ट की शक्ल ले ले तो समझिए कि स्मूदी तैयार है।
Next Story