- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Muskmelon Kheer: एक...
लाइफ स्टाइल
Muskmelon Kheer: एक बार चखेंगे तो दिल और दिमाग से कभी नहीं जाएगी
Sarita
26 April 2025 8:56 AM IST

x
Muskmelon Kheer: कई लोगों को खरबूजा बहुत पसंद आता है। गर्मियों में यह फल सबको लुभाता है। इसकी मिठास पर हर कोई मर मिटता है। स्वाद के साथ सेहत के लिहाज से भी इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है। आज हम आपको खरबूजे की खीर की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। इसका लाजवाब जायका सबकी जुबान पर चढ़ जाता है। ऐसे तो आपने कई प्रकार की खीर खाई होगी लेकिन इसका स्वाद शायद ही चखा हो। ये मुंह में जाते ही घुल जाती है। एक बार इसे खाकर तो देखिए, फिर कभी इसे दिल और दिमाग से नहीं निकाल पाएंगे। जब भी कुछ अलग हटकर खाने की इच्छा करेगी तो जेहन में सबसे पहले इसी का नाम आएगा।
सामग्री :
1 मीडियम आकार का छिला और कद्दूकस किया हुआ खरबूजा
1 लीटर फुल क्रीम दूध
1/2 कप चीनी
1/2 चम्मच इलायची पाउडर
8-10 केसर के धागे (1 चम्मच गरम दूध में भिगोए हुए)
2-3 चम्मच बादाम और पिस्ता (बारीक कटे हुए)
1 चम्मच घी
- सबसे पहले खरबूजे को छीलकर कद्दूकस कर लें। खरबूजे से अतिरिक्त रस निकालने के लिए इसे हल्का सा निचोड़ लें।
- इसके बाद एक पैन में घी गरम करके कद्दूकस किया हुआ खरबूजा डालें और मीडियम आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें।
- खरबूजे को तब तक भूने जब तक नमी कम न हो जाए। इसके बाद इसे एक तरफ रख दें।
- अब एक भारी तले वाले बर्तन में दूध उबालें। उबाल आने के बाद आंच धीमी करके दूध को गाढ़ा होने तक लगभग 20-25 मिनट पकाएं।
- ऐसा करते हुए दूध को बीच-बीच में हिलाते रहें। जब दूध गाढ़ा हो जाए तो भुना हुआ खरबूजा दूध में डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए 5-7 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद दूध में चीनी, इलायची पाउडर और भीगा हुआ केसर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 2-3 मिनट तक और पकाएं।
- अब खीर में बारीक कटे बादाम और पिस्ता डालकर गार्निश करें। आपकी खरबूजे की खीर बनकर तैयार है। आप इसे गरम या ठंडा परोस सकते हैं।
TagsMuskmelonKheerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





