लाइफ स्टाइल

Muskmelon Ice Cream: मस्कमेलन आइसक्रीम का स्वाद लें

Sarita
20 April 2025 12:53 PM IST
Muskmelon Ice Cream: मस्कमेलन आइसक्रीम का स्वाद लें
x
Muskmelon Ice Cream: खरबूज से बनी आइसक्रीम आपके शरीर को हाइड्रेट रखती है और ठंडक भी पहुँचाती है। खरबूज हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के साथ हमारी त्वचा में भी निखार लाता है।
वजन बढ़ने के डर से अगर आपने आइसक्रीम खाना छोड़ दिया है तो खरबूज से बनी ये आइसक्रीम आपका ये डर भी दूर कर देगी।
सामग्री:
तीन कटोरी बारीक कटे खरबूज
1 कप ताज़ा क्रीम
1 बड़ा चम्मच कस्टर्ड पाउडर
1 चम्मच वनीला एसेंस
3 कप ताजा दूध
6 चम्मच चीनी
आइसक्रीम की विधि:
कस्टर्ड मिश्रण
एक कप में कस्टर्ड पाउडर और दूध मिलाकर घोल बनाएं।
थोड़ा दूध हल्की आंच पर उबलने के लिए रखें।
दूध में उबाल आने पर उसमें चीनी डालें और अच्छी तरह से घुलने तक इसे चलाते रहें।
अब दूध में तैयार किया हुआ कस्टर्ड घोल धीरे-धीरे डालें ताकि गुठलियां न बनें।
मिश्रण गाढ़ा होने तक पकाएं, फिर गैस बंद कर के इसे ठंडा होने दें।
खरबूज के टुकड़ों को मिक्सी में चलकर प्यूरी बना लें।​
आइसक्रीम का मिश्रण बनाएं
कस्टर्ड मिश्रण के ठंडा होने पर , खरबूज की प्यूरी और फ्रेश क्रीम को एक साथ मिक्सी में डालें और अच्छी तरह से ब्लेंड करें। थोड़ी देर रूककर वनीला एसेंस डालें और एक बार फिर से इसे मिक्स करें।​
तैयार हो चुके मिश्रण को अपनी पसंद के अनुसार आइसक्रीम मोल्ड या किसी एयरटाइट कंटेनर में डालें
उपर से फॉयल पेपर लगाकर फ्रीजर में कम से कम 7-8 घंटे के लिए रख दें, ताकि आइसक्रीम पूरी तरह से जम जाए।
सर्व करें:
फ्रीजर से निकालकर आइसक्रीम को थोड़े समय के लिए बाहर रखें, ताकि आइसक्रीम स्कूप करने में आसानी हो। फिर स्कूप करके सर्व करें और ठंडी-ठंडी खरबूज आइसक्रीम का आनंद लें।
Next Story