लाइफ स्टाइल

Mushroom Soup: सर्दियों में मलाईदार मशरूम सूप का आनंद लें

Sarita
11 Nov 2025 10:55 AM IST
Mushroom Soup: सर्दियों में मलाईदार मशरूम सूप का आनंद लें
x
Mushroom Soup: मशरूम की सब्जी तो भारत में काफी पसंद की ही जाने लगी है, लेकिन इसका सूप भी आपको ट्राई करना चाहिए. सर्दियों के लिए तो मशरूम सूप एक बेहतरीन फूड चॉइस है. ये इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ ही आपकी मसल्स और हड्डियों के साथ ही पाचन के लिए भी फायदेमंद रहता है. फिलहाल जान लेते हैं क्रीमी रिच मशरूम सूप की रेसिपी|
मशरूम सूप के इनग्रेडिएंट्स:
इस सूप को बनाने के लिए आपको चाहिए होंगे दो कप स्लाइस्ड (कटे हुए) मशरूम (क्रेमिनी मशरूम, वाइट बटन मशरूम, शिटाके मशरूम, पोर्सिनी मशरूम में से कोई भी एक वैरायटी ले सकते हैं जो काफी रिच टेस्ट देते हैं), एक कप कटा हुआ प्याज, दो चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन, दो चम्मच मक्खन, आधा चम्मच ड्राइहर्ब्स मिक्स, 1 कप वेजिटेबल स्टॉक (उबली सब्जियों का पानी ऑप्शनल है), दो चम्मच फ्रेश क्रीम, स्वाद के मुताबिक नमक, काली मिर्च पाउडर|
इस तरह से बनाएं सूप:
सबसे पहले एक चौड़ा और भारी तली का पैन लेकर उसमें मक्खन पिघलाएं और लहसुन डालकर भूनें.
लहसुन जब नरम हो जाए तो इस दौरान इसमें प्याज डाल दें और इसे भी मीडियम फ्लेम पर दो मिनट तक भून लें, ध्यान रखें कि ये जलना बिल्कुल भी नहीं चाहिए.
जब प्याज-लहसुन तैयार हो जाए तो इसमें मशरूम एड करके 4 मिनट तक भून लें. बीच-बीच में इसे करछी से हिलाते रहें.
अब मिक्स हर्ब्स, काली मिर्च पाउडर और वेजिटेबल स्टॉक डालकर इसे 4 से 5 मिनट के लिए अच्छी तरह से उबाल लें.
तैयार किए गए मशरूम को ठंडा होने दें, इसके बाद इसे मिक्सर जार में डालकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें.
तैयार किए गए मिश्रण को फिर से गहरे पैन में डाल दें और इसमें एक कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक के साथ ही फ्रेश क्रीम भी एड कर दें.
मशरूम पेस्ट को मीडियम फ्लेम पर कम से कम 3 मिनट तक और पकाना है. इसके बाद इसमें सबसे लास्ट में नमक भी एड कर दें.
इस तरह से आपकी रिच क्रीमी सूप तैयार हो जाएगा जो सर्दियों में एक बेहतरीन मील है. इसे आप टोस्टेड मल्टीग्रेन ब्रेड के साथ भी सर्व कर सकते हैं.
मशरूम के न्यूट्रिएंट्स:
बायोलॉजिकल फॉम की बात करें तो मशरूम, अनाज, सब्जियों या फलों की श्रेणी में नहीं आता है, लेकिन इसे ज्यादातर लोग सब्जी की तरह ही खाते हैं. मशरूम एक कवक है. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में दिए गए डाटा के मुताबिक, सफेद, क्रिमिनी, शिटेक, एनोकी, माइटेक, ऑयस्टर, पोर्टबेला, मोरेल और चैंटरेल जैसी मशरूम की प्रजातियों में विटामिन डी पाया जाता है. इसके अलावा मशरूम से आपको नियासिन, पैंटोथैनिक एसिड, सेलेनियम, कॉपर, राइबोफ्लेविन, कैल्शियम, डाइटरी फाइबर, प्रोटीन, अमीनो एसिड्स समेत कई पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद हैं|
Next Story