लाइफ स्टाइल

Mushroom Sandwich: ब्रेकफास्ट में जरूर ट्राई करें ये मशरूम सैंडविच

Sarita
29 Aug 2025 10:36 AM IST
Mushroom Sandwich: ब्रेकफास्ट में जरूर ट्राई करें ये मशरूम सैंडविच
x
Mushroom Sandwich: अगर आप भी ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं, तो इस मशरूम सैंडविच को ट्राई कर सकते हैं.
मशरूम खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना गया है|आइए जानें इसकी रेसिपी|
मशरूम सैंडविच की सामग्री:
600 ग्राम उबला हुआ मशरूम
4 हरी मिर्च
आवश्यकता अनुसार काली मिर्च
4 बड़े चम्मच मक्खन
12 स्लाइस सफेद ब्रेड
1 कप चीज-चेडर
2 बड़े चम्मच रिफाइंड तेल
आवश्यकता अनुसार नमक
मशरूम सैंडविच बनाने की विधि:
स्टेप – 1 मशरूम को भूनें
मध्यम आंच पर एक नॉन-स्टिक पैन रखें और इसमें 2 चम्मच तेल डालें. अब कटे हुए मशरूम को गर्म तेल में डालें और 8-10 मिनट के लिए भूने जब तक कि मशरूम नर्म न हो जाए और मशरूम थोड़ा सूख न जाए. एक बार हो जाने के बाद अपने स्वाद के अनुसार कटी हुई हरी मिर्च, नमक और काली मिर्च डालें. मिश्रण को टॉस करें और कुछ देर पकने दें. एक बार हो जाने के बाद मशरूम को एक बाउल में निकाल लें|
स्टेप – 2 सैंडविच तैयार करें और परोसें
अब 6 ब्रेड स्लाइस में समान मात्रा में मशरूम का मिश्रण भर दें. इसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ चीज़ डालें और अन्य स्लाइस से ढक दें. अब एक पैन को मध्यम आंच पर रखें और इसमें 1/2 टेबल स्पून मक्खन डालें. इसे पिघलने दें और फिर इसमें सावधानी से एक सैंडविच डालें. सैंडविच को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें और जब चीज़ पिघलने लगे तो आंच से उतार लें. इसे बाकी सैंडविच के साथ भी दोहराएं. इन्हें अपनी पसंद के डिप के साथ परोसें और आनंद लें|
मशरूम के स्वास्थ्य लाभ
मशरूम में पोटैशियम, कॉपर, आयरन, फाइबर, विटामिन आदि जैसे पोषक तत्व होते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाएं जाते हैं. ये वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करने में मदद करता है. मशरूम में विटामिन डी होता है. ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. ये डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है|
Next Story