- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mushroom Recipe: बारिश...
लाइफ स्टाइल
Mushroom Recipe: बारिश के मौसम में बनाएं गरमागरम क्रिस्पी मशरूम पकौड़े
Sarita
2 July 2025 4:37 PM IST

x
Mushroom Recipe: बारिश का मौसम हो या शाम की चाय का समय, गरमागरम पकौड़ों की बात ही कुछ खास होती है। ऐसे में अगर आप कुछ नया और स्वाद से भरपूर बनाना चाहते हैं तो मशरूम पकौड़ा एक बेहतरीन विकल्प है। इसे बनाने के बाद आपको हर निवाले में चटपटा स्वाद आएगा। यह रेसिपी झटपट बन जाती है और मेहमानों को भी खूब पसंद आती है। तो आइए जानते हैं घर पर आसानी से स्वादिष्ट मशरूम पकौड़ा बनाने के बारे में।
मशरूम पकौड़ा बनाने की सामग्री :
मशरूम – 200 ग्राम (चार टुकड़ों में काट लें)
बेसन – 1 कप
चावल का आटा – 2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर -1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
नमक -स्वादानुसार
पानी – आवश्यकतानुसार (घोल बनाने के लिए)
तेल – तलने के लिए
मशरूम पकौड़ा बनाने की विधि :
सबसे पहले मशरूम को धोकर छोटे टुकड़ों में काटें और सूखे कपड़े से पोंछ लें.
अब एक बाउल में बेसन, चावल का आटा, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, अजवाइन, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक मिलाएं.
अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसका गाढ़ा घोल बना लें.
अब इसमें मशरूम मिलाएं और इसे अच्छी तरह मिक्स करें.
अब कड़ाही में तेल गरम करें और इसे मध्यम आंच पर पकौड़े गोल्डन ब्राउन होने तक तलें.
तैयार हुए मुशरूम को निकालें और इसे हरी चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरमागरम परोसें|
TagsMushroomबारिशक्रिस्पीमशरूमपकौड़ेMushroomRainCrispyPakoras जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





