- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mushroom Pulao...

x
Mushroom Pulao Recipe: लंच या डिनर में तैयार करना चाहते हैं कुछ स्पेशल तो मशरूम पुलाव को बना सकते हैं. इस पुलाव की खुशबू और स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा. आप इसे दाल, रायता या सलाद के साथ सर्व कर सकते हैं और लंच या डिनर को यादगार बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मशरूम पुलाव बनाने का तरीका|
मशरूम पुलाव बनाने के लिए सामग्री :
बासमती चावल- 1 कप
मशरूम- 1 कप छोटे टुकड़ों में कटे हुए
प्याज-1 बड़ा बारिक कटा हुआ
टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
मटर- आधा कप
अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
जीरा- आधा चम्मच
तेज पत्ता- 1
लौंग- 2-3
हल्दी- आधा छोटा चम्मच
दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा
धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
गरम मसाला- आधा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल या घी- 2 चम्मच
पानी- 2 कप
मशरूम पुलाव को कैसे तैयार करें?
मशरूम पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले बासमती चावल को अच्छे से धो लें और आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
अब एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें. इसमें आप जीरा, तेज पत्ता, लौंग और दालचीनी डाल दें. इसके बाद आप कटे हुए प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें. फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
अब आप कटे हुए मशरूम और टमाटर डालकर अच्छे से पका लें.
जब मशरूम पक जाए तब आप इसमें मटर को डाल दें. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिला लें.
चावल को धीरे-धीरे कड़ाही में डाल दें. ऊपर से गरम मसाला डाल दें और हल्के हाथों से मिक्स करें. इसमें आप पानी को डाल दें. ढककर चावल को नरम होने तक पका लें. जब पुलाव पक जाए तब आप हरे धनिये से गार्निश करें|
TagsMushroomPulaoमशरूमटेस्टीपुलावMushroom PulaoTastyPulao जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





