लाइफ स्टाइल

Mushroom Corn Soup: मशरूम कॉर्न सूप

Sarita
15 Feb 2026 6:58 AM IST
Mushroom Corn Soup: मशरूम कॉर्न सूप
x

Mushroom Corn Soup: ठंडी शाम में जब हम सबके साथ बैठते है तो बात करने के साथ कुछ हल्का खाने या पीने का मन करता है. ऐसे में आप मशरूम कॉर्न सूप बनाकर ट्राई कर सकते है. इसे बनाने में आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ेगी कुछ आसान स्टेप से आप आसानी से इसे तैयार करके सबको सर्व कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं ठंड के मौसम में मशरूम कॉर्न सूप बनाने की विधि|

मशरूम कॉर्न सूप बनाने के लिए सामग्री:

मशरूम – 1 कप

स्वीट कॉर्न – आधा कप

प्याज – 1 छोटा

लहसुन – 3-4 कलियां

मक्खन/तेल – 1 बड़ा चम्मच

पानी या वेज स्टॉक – 2 कप

दूध – आधा कप (ऑप्शनल)

नमक – स्वादानुसार

काली मिर्च पाउडर – स्वादानुसार

हरा धनिया – थोड़ा सा (गार्निश के लिए)

कॉर्नफ्लोर – 1 बड़ा चम्मच

मशरूम कॉर्न सूप बनाने की विधि :

सबसे पहले आप मशरूम को अच्छी तरह धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें और छोटे टुकड़ों में मशरूम को काट लें. अब आप स्वीट कॉर्न को पांच मिनट उबालें, साथ ही प्याज और लहसुन बारीक काटकर अलग रखें.

अब एक गहरे पैन में मक्खन या तेल गर्म करें, फिर इसमें लहसुन हल्का सुनहरा भूनें और प्याज डालकर नरम होने तक पकाएं, ध्यान रखें कि सामग्री जले नहीं.

इसके बाद कटे मशरूम और उबले स्वीट कॉर्न डालकर धीमी आंच पर कुछ मिनट पकाएं, जब मशरूम से पानी छोड़कर नरम हो जाए तब दो कप पानी या वेज स्टॉक डालकर उबाल आने दें.

अब कॉर्न फ्लोर को पानी में घोलकर धीरे-धीरे सूप में मिलाएं और लगातार चलाते रहें इसके बाद सूप हल्का गाढ़ा होते ही चाहें तो दूध डालकर क्रीमी टेक्सचर के लिए दो मिनट और पकाएं.

लास्ट में नमक और काली मिर्च डालें और आंच बंद करके ऊपर से धनिया पत्ता गार्निश करें.

अब तैयार हुए गरमा-गरम मशरूम कॉर्न सूप को कटोरी में डालकर सर्व करें|

Next Story