- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Murmura Vada: नाश्ते...

x
Murmura Vada: इसे हरी चटनी या नारियल की चटनी के साथ सर्व करें। बता दें कि मुरमुरे में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इससे पाचन भी दुरुस्त रहता है। कैल्शियम और पोटेशियम होने से हड्डियां भी मजबूत रहती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है।
सामग्री (Ingredients)
4 कप मुरमुरा
1/2 कप दही
1/2 कप चावल का आटा
7 करी पत्ते
1 चम्मच जीरा
1 बारीक कटा हुआ प्याज
1 चम्मच अदरक
नमक स्वादानुसार
1 चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च
1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
सजाने के लिए हरा धनिया
तलने के लिए तेल
विधि (Recipe)
- सबसे पहले एक कटोरा लें। उसमें मुरमुरे को पानी में भिगो दें।
- 10 मिनट बाद पानी को छानकर मुरमुरे को अलग कर दें। मुरमुरे मुलायम हो जाएंगे।
- अब इसमें दही, चावल का आटा, बारीक कटा हुआ करी पत्ता, जीरा, धनिया, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
- जब पेस्ट बन जाए तो हाथों की मदद से इसे गोल आकार में बनाकर बीच में से छेद कर दें।
- अब एक कड़ाही में तेल गरम करें। जब यह गरम हो जाए तो इसमें वड़ा डाल दें।
- जब यह भूरे रंग का दिखने लगे तो कड़ाही से बाहर निकाल दें। मुरमुरा वड़ा तैयार है।
TagsMurmura Vadaनाश्तेलंचटेस्टीडिश Murmura Vadabreakfastlunchtastydishजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





