लाइफ स्टाइल

Murmura Vada: बच्चों को लुभाता है यह व्यंजन

Sarita
20 Jun 2025 8:58 AM IST
Murmura Vada: बच्चों को लुभाता है यह व्यंजन
x
Murmura Vada: इसका स्वाद सबकी जुबान पर चढ़ जाता है और एक बार खाने वाला बार-बार इसकी डिमांड करता नजर आता है। इसे हरी चटनी या नारियल की चटनी के साथ सर्व करें। बता दें कि मुरमुरे में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इससे पाचन भी दुरुस्त रहता है। कैल्शियम और पोटेशियम होने से हड्डियां भी मजबूत रहती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है।
सामग्री (Ingredients)
4 कप मुरमुरा
1/2 कप दही
1/2 कप चावल का आटा
7 करी पत्ते
1 चम्मच जीरा
1 बारीक कटा हुआ प्याज
1 चम्मच अदरक
नमक स्वादानुसार
1 चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च
1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
सजाने के लिए हरा धनिया
तलने के लिए तेल
विधि (Recipe)
- सबसे पहले एक कटोरा लें। उसमें मुरमुरे को पानी में भिगो दें।
- 10 मिनट बाद पानी को छानकर मुरमुरे को अलग कर दें। मुरमुरे मुलायम हो जाएंगे।
- अब इसमें दही, चावल का आटा, बारीक कटा हुआ करी पत्ता, जीरा, धनिया, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
- जब पेस्ट बन जाए तो हाथों की मदद से इसे गोल आकार में बनाकर बीच में से छेद कर दें।
- अब एक कड़ाही में तेल गरम करें। जब यह गरम हो जाए तो इसमें वड़ा डाल दें।
- जब यह भूरे रंग का दिखने लगे तो कड़ाही से बाहर निकाल दें। मुरमुरा वड़ा तैयार है।
Next Story