- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Murmura Dosa Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Murmura Dosa Recipe: मुरमुरा से तैयार करें ये स्वादिष्ट डोसा
Sarita
21 Jan 2026 7:59 AM IST

x
Murmura Dosa Recipe:मुरमुरा डोसा एक झटपट बनने वाला नाश्ता है. मुरमुरा यानी पफ्ड राइस से बनने वाला ये डोसा खाने में भी काफी टेस्टी होता है. गरमा-गरम मुरमुरा डोसा को आप नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ सर्व करें|
सामग्री :
मुरमुरा- 2 कप
सूजी- 2 चम्मच
चावल का आटा- आधा कप
दही- आधा कप
बेकिंग सोडा- आधा छोटा चम्मच
पानी- जरूरत के अनुसार
तेल या घी- जरूरत के अनुसार
मुरमुरा डोसा को कैसे तैयार करें?
मुरमुरा डोसा बनाने के लिए सबसे पहले आप मुरमुरा को हल्का सा धोकर 5 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. अब आप पानी को छानकर मुरमुरा को मिक्सर जार में डाल दें. इसके बाद आप सूजी, चावल का आटा, दही और थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें.
तैयार मिश्रण को आप एक बर्तन में निकाल लें. इसे आप 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. अगर घोल ज्यादा गाढ़ा है तो थोड़ा पानी मिला लें. लेकिन घोल को ज्यादा पतला न करें. अब इसमें आप नमक और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिला लें.
अब तवा गर्म करें और हल्का सा तेल या घी लगा लें. तवे पर एक बड़े चम्मच की मदद से घोल डालकर गोल फैला लें. थोड़ा सा तेल या घी किनारों और बीच में डालें. मध्यम आंच पर डोसा को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पका लें. इसी तरीके से आप सारे डोसा को तैयार कर लें|
TagsMurmura Dosaमुरमुरास्वादिष्टडोसाMurmura DosaPrepare this delicious dosa with puffed rice जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





