- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- मल्टीग्रेन इडली: कई...
लाइफ स्टाइल
मल्टीग्रेन इडली: कई सामग्रियों के मिश्रण से बना डिश
Bharti Sahu 2
17 Oct 2024 12:24 PM IST

x
मल्टीग्रेन इडली: यह पाचन में काफी हल्की होती है। खास बात है कि इडली कई चीजों से बनती हैं यानी इसकी कई वैरायटी होती है। आज हम आपको मल्टीग्रेन इडली की रेसिपी बताएंगे। बाजरा, ज्वार, रागी, गेहूं और उड़द दाल से मिलकर बनने वाली यह डिश स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। इसे बनाना बहुत आसान है और आपको जरा भी जोर नहीं आएगा। आप चाहें तो इसे ब्रेकफास्ट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह घर के सभी सदस्यों का दिल जीत लेती है, वो फिर चाहे छोटा हो या बड़ा।
सामग्री Ingredients
1/2 कप रागी का आटा
1/2 कप बाजरे का आटा
1/2 कप ज्वार का आटा
1/2 कप गेहूं का आटा
1/2 कप उड़द की दाल
2 टी स्पून मेथी दाना
1 टी स्पून नमक
तेल
- एक बाउल में उड़द दाल और मेथी के दानों को एक साथ पर्याप्त पानी के साथ लगभग दो घंटे तक भिगोकर रखें।
- दाल और मेथी दाने का पानी निकालकर ब्लेंडर में डालें।
- इसमें आधा कप पानी डालकर स्मूद बैटर बना लें।
- अब बैटर को एक गहरे बाउल में ट्रांसफर करें और उसमें सारे आटे को नमक के साथ मिलाएं।
- इसमें एक कप पानी मिलाएं और अच्छी तरह से फेंटें।
- ढककर रात भर खमीर होने के लिए अलग रख दें।
- खमीर होने के बाद बैटर को अच्छी तरह से मिलाएं।
- इडली को जितना संभव हो उतना कम तेल के साथ मोल्ड में डालें।
- एक चम्मच इडली बैटर को सांचें में डालें।
- इन्हें 15 मिनट के लिए भाप में पकाएं।
- बचे हुए बैटर से इसी तरह बाकी की इडली बनाएं और गरमागरम सांभर के साथ सर्व करें।
Tagsमल्टीग्रेन इडलीसामग्रियोंमिश्रणडिश Multigrain IdliIngredientsMixtureDish जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





