भारत

बड़ा खुलासा: बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए शूटर्स ने जीशान का दफ्तर क्यों चुना, सामने आई बड़ी वजह

jantaserishta.com
17 Oct 2024 12:00 PM IST
बड़ा खुलासा: बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए शूटर्स ने जीशान का दफ्तर क्यों चुना, सामने आई बड़ी वजह
x
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि शूटर्स ने अपनी योजना के तहत लोकेशन में बदलाव किया था.
मुंबई: बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में गुरुवार को एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि शूटर्स ने अपनी योजना के तहत लोकेशन में बदलाव किया था।
जानकारी के अनुसार, शूटर्स ने वारदात को अंजाम देने से पहले बाइक से रेकी की थी। रेकी के दौरान शूटर्स ने महसूस किया कि बाबा सिद्दीकी को उनके घर के आसपास शूट करना असंभव है, क्योंकि बाबा हमेशा लोगों से घिरे रहते हैं। इसके अलावा, बांद्रा वेस्ट से उनके लिए निकल भागने का रास्ता भी बहुत मुश्किल था। इस वजह से, बाबा के घर और दफ्तर के आसपास की रेकी करने के बाद शूट आउट का लोकेशन बदलने की योजना बनाई गई।
अंत में शूटर्स ने तय किया कि बाबा सिद्दीकी को शूट करने के लिए उनके बेटे जीशान का दफ्तर सही स्थान है। जीशान के दफ्तर से हाईवे भी नजदीक है, जिससे मुंबई अहमदाबाद, मुंबई नासिक और मुंबई पुणे हाईवे पर भागने के लिए तीन रास्ते उपलब्ध थे। इसके बाद, बाबा को जीशान के दफ्तर के बाहर शूट करने की योजना बनाई गई।
शूट आउट से पहले ही बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके बाद बाइक को छोड़ सभी आरोपी एक ऑटो के जरिए उस स्थान पर पहुंचे, जहां उन्हें वारदात को अंजाम देना था। शूटर्स ने सेकंड हैंड बाइक 32 हजार रुपये में खरीदी थी। इसी बाइक के जरिए उन्होंने रेकी भी की थी। क्राइम ब्रांच ने बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
बता दें कि 12 अक्टूबर की देर रात बांद्रा के निर्मल नगर में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या उस वक्त कर दी गई थी, जब वह अपने बेटे के दफ्तर से बाहर निकल रहे थे। इस घटना को तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। 66 वर्षीय नेता को तीन गोलियां लगी थी। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story