लाइफ स्टाइल

त्वचा के साथ बालों के लिए भी फायदेमंद है मुल्तानी मिट्टी

Apurva Srivastav
20 Jan 2023 3:14 PM GMT
त्वचा  के साथ बालों के लिए भी फायदेमंद है मुल्तानी मिट्टी
x

खूबसूरत त्वचा और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को हल करने के लिए सदियों से मुल्तानी मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। यह न सिर्फ समस्या को फौरन ठीक करती है, बल्कि इसके कोई साइड-इफेक्ट्स भी नहीं हैं। त्वचा के साथ यह बालों की भी कई समस्याओं को हल करती है।

मुल्तानी मिट्टी क्या है?
यह एक तरह की मिट्टी है, जिसमें एंटीसेप्टिक गुण समाय होते हैं, जो स्किन से जुड़ी एलर्जी को दूर करने में मददगार साबित होती है। इसको इस्तेमाल करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में पानी या गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे या बालों पर लगाया जा सकता है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा को चमकदार बनाने के साथ मुहांसों, निशान, टैनिंग, आदि जैसी समस्याओं को भी दूर करती है।
ऐसे हैं मुल्तानी मिट्टी के फायदे
1. एलर्जी से छुटकारा मिलता है
अगर आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन है, तो बस दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल के साथ मिलाएं और इसे एलर्जी वाली जगह पर लगा लें। आपको इसकी ठंडक से फौरन आराम मिलेगा।
2. ब्लड सर्क्यूलेशन बढ़ता है
इसे त्वचा या फिर स्कैल्प पर लगाने से ब्लड सर्क्यूलेशन में सुधार हो सकता है। शरीर का ब्लड सर्क्यूलेशन जब बेहतर होता है, तो इससे अनावश्यक डेड स्किन निकल जाती है।
3. सूजन कम होती है
मुल्तानी मिट्टी ठंडी होती है इसलिए त्वचा की सूजन पर इसे लगाने से आपको आराम पहुंच सकता है। साथ ही सूजन जल्द कम होगी और स्किन चमकेगी भी।
4. एंटीसेप्टिक गुण
मुल्तानी मिट्टी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो घाव का इलाज करने में कारगर साबित होते हैं। बस इसे चोट पर एक पेस्ट की तरह लगाएं, इससे आप कुछ ही देर में बेहतर महसूस करेंगे।
5. पिग्मेंटेशन कम होती है
लगातार सूरज की किरणों के संपर्क में आने से पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है। इस समस्या के लिए आप मुल्तानी मिट्टी में नारियल पानी और चीनी को मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे चेहर पर लगा लें। इससे पिग्मेंटेशन काफी कम हो सकती है।
Next Story