लाइफ स्टाइल

Multani Mitti in Winter: सर्दियों में रोज न लगाएं मुल्तानी मिट्टी, जानें इसके साइड इफेक्ट्स और इस्तेमाल के सही तरीके

Sarita
27 Oct 2025 9:04 AM IST
Multani Mitti in Winter: सर्दियों में रोज न लगाएं मुल्तानी मिट्टी, जानें इसके साइड इफेक्ट्स और इस्तेमाल के सही तरीके
x
Multani Mitti in Winter : मुल्तानी मिट्टी को नैचुरल स्किन केयर का सबसे असरदार उपाय माना जाता है. यह चेहरे से अतिरिक्त तेल हटाकर स्किन को साफ़ और ग्लोइंग बनाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में रोज मुल्तानी मिट्टी लगाने से स्किन को फायदा नहीं बल्कि नुकसान हो सकता है? खासतौर पर ठंड के मौसम में जब त्वचा पहले से ही ड्राय रहती है, तब इसका डेली इस्तेमाल स्किन को और भी ज्यादा रूखा बना सकता है.
सर्दियों में रोज मुल्तानी मिट्टी लगाने के साइड इफेक्ट्स:
त्वचा की नमी खत्म होती है:
मुल्तानी मिट्टी स्किन से extra oil सोख लेती है, जिससे ड्राई या सेंसिटिव स्किन वालों की त्वचा और ज़्यादा रूखी हो जाती है.
स्किन में जलन और खुजली:
रोजाना इस्तेमाल करने से स्किन की नैचुरल प्रोटेक्टिव लेयर कमजोर हो जाती है, जिससे जलन या खुजली की समस्या हो सकती है.
चेहरे पर पपड़ी और रैशेज़:
ओवर ड्रायनेस के कारण चेहरे पर पपड़ी, खिंचाव या रैशेज बनने लगते हैं. जिससे चेहरे पर झुर्रिया नजर आने लगती है.
एक्ने बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है:
अगर स्किन बहुत ज्यादा सूख जाए तो ऑयल ग्लैंड्स एक्टिव हो जाते हैं, जिससे मुंहासे भी बढ़ सकते हैं.
ठंड में कितनी बार लगाएं मुल्तानी मिट्टी?
ऑयली/कॉम्बिनेशन स्किन के लिए हफ्ते में 1–2 बार लगाया सही रहता है.
ड्राई/सेंसिटिव स्किन: 10–15 दिन में एक बार, और हमेशा इसमें दूध या शहद मिलाएं जिससे स्किन मॉइस्चराइज रहें.
मुल्तानी मिट्टी इस्तेमाल करने के जरूरी टिप्स:
फेस पैक को पूरी तरह सूखने न दें. जब यह थोड़ा नम हो, तभी धो लें ताकि स्किन ओवर-ड्राय न हो.
चेहरे पर लगाने से पहले किसी छोटे हिस्से पर टेस्ट ज़रूर करें ताकि किसी एलर्जी का खतरा न हो.
अपनी स्किन टाइप के अकॉर्डिंग मिक्स करें: ऑयली स्किन: गुलाब जल के साथ मिलाएं. ड्राई स्किन: दूध या शहद के साथ लगाएं.
मुल्तानी मिट्टी के बाद स्किन को रीहाइड्रेट करने के लिए हल्का मॉइस्चराइज़र या एलोवेरा जेल लगाएं.
सेंसिटिव स्किन पर नींबू या एसीडीक चीजें मिलाने से इरिटेशन बढ़ सकती है, इसलिए इससे बचें.
अगर लगातार ड्रायनेस या एलर्जी महसूस हो तो डर्मेटोलॉजिस्ट से जरूर सलाह लें.
मुल्तानी मिट्टी भले ही स्किन को क्लीन और ग्लोइंग बनाती हो, लेकिन सर्दियों में इसका रोज़ाना इस्तेमाल त्वचा की नमी छीन सकता है. इसलिए इसे सोच-समझकर, सही तरीके और अंतराल से ही इस्तेमाल करें ताकि आपकी स्किन हेल्दी और नेचुरल ग्लो से भरपूर दिखे.
Next Story