लाइफ स्टाइल

Mulberry juice: गर्मियों में होता है बेमिसाल

Sarita
25 April 2025 10:59 AM IST
Mulberry juice:  गर्मियों में होता है बेमिसाल
x
Mulberry juice: गौरतलब है कि शहतूत में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी मजबूत करते हैं। इसमें पोटेशियम होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। शहतूत में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जो वजन घटाने में मददगार है।
सामग्री
250 ग्राम शहतूत
250 ग्राम चीनी
1 ग्लास पानी
1 नींबू
स्वादानुसार काला नमक
- शहतूत शरबत बनाने के लिए सबसे पहले शहतूत को धोकर साफ कर लें।
- इसके बाद एक पैन में पानी और चीनी डालकर उबाल लें।
- 5 मिनट में चाशनी तैयार हो जाएगी। चाशनी बनने के बाद इसमें शहतूत डालकर 5 मिनट तकउबालें।
- जब शहतूत अच्छी तरह से उबल जाएं तो गैस बंद कर दें और बर्तन को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- शहतूत की चाशनी जब ठंडी हो जाए तो इस मिश्रण को छन्नी की मदद से छान लें।
- इसमें नींबू का रस और काला नमक डालें। शहतूत का शरबत तैयार है।
- इसे कुछ वक्त तक फ्रिज में रखकर ठंडा करें, फिर सर्व करें।
Next Story