- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- MP News: मटका आइसक्रीम...
लाइफ स्टाइल
MP News: मटका आइसक्रीम खाने से 40 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती
Sarita
13 May 2025 12:23 PM IST

x
MP News: सीहोर जिले की जावर तहसील के भाऊखेड़ी गांव में मटका कुल्फी खाने से करीब 40 बच्चे बीमार हो गए. बच्चों को उल्टी और दस्त होने लगे. बीमार बच्चों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया. फिलहाल सभी बच्चों का इलाज जारी है और हालत सामान्य है. जानकारी के मुताबिक जिले के ग्राम भाऊखेड़ी में मुंडन कार्यक्रम था, जहां मटका कुल्फी खाने के बाद करीब 40 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. जिसके बाद सभी को जावर और आष्टा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया. आष्टा बीएमओ डॉ. जीडी सोनी ने बताया कि बृज उम्र 1 साल निवासी पटाडा चौहान, विधान उम्र 5 साल निवासी जताखेड़ा, सारंग उम्र 3 साल निवासी आष्टा, अनवी 5 साल निवासी किल्लौद, पूजा उम्र 13 साल निवासी लखिया, आयुष 7 साल निवासी किल्लौद, प्रदीप 8 साल निवासी पाडलिया सिविल अस्पताल आष्टा में भर्ती हैं|
सभी की हालत स्थिर है. चार बच्चे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जावर में भर्ती हैं. डॉ. अमित माथुर ने बताया कि ये सभी ग्राम पंचपुरा के निवासी हैं। सभी की हालत स्थिर है। कुछ बच्चों का गांवों में ही स्थानीय डॉक्टरों द्वारा निजी अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। सभी बच्चों की हालत में सुधार हो रहा है और वे सामान्य हैं। आष्टा तहसीलदार पंकज पवैया ने भी अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बता दें कि गर्मी का सीजन शुरू होने से ही कुछ लोग आइसक्रीम बेचने आ रहे हैं। यह सामग्री मिलावटी होने के कारण इसे खाने से खतरा बना रहता है। डॉक्टरों ने पुलिस को भी सूचना दे दी है। जावर थाना प्रभारी नीता गहरवाल के अनुसार मटका कुल्फी बेचने वाले अफजल उर्फ कल्लू को हिरासत में लिया गया है।
TagsMPमटका आइसक्रीमबच्चेबीमारअस्पतालभर्तीMPMatka ice creamchildrenfall illhospitaladmittedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





