- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mothers Day Special...
लाइफ स्टाइल
Mothers Day Special Cake: इस मदर्स डे अपनी मां को खिलाएं स्वादिष्ट होममेड केक
Sarita
8 May 2025 11:04 AM IST

x
Mothers Day Special Cake: हालांकि मां के लिए तो हर दिन ही खास होता है, लेकिन फिर भी आप मदर्स डे के लिए अपनी मम्मी के लिए कुछ अलग और खास कर सकते हैं।
आप चाहें तो अपनी मम्मी के लिए घर पर स्वादिष्ट केक तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको दो तरह के ऐसे केक बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिनको आसानी से घर पर ही तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
चॉकलेट केक बनाने का सामान:
इस केक को बनाने के लिए आपको मैदा – 1 कप, कोको पाउडर – ½ कप, बेकिंग पाउडर – 1 चम्मच, बेकिंग सोडा – ½ चम्मच, चीनी – ¾ कप, दूध – 1 कप, तेल – ½ कप, वेनिला एसेंस – 1 चम्मच और नींबू का रस या सिरका – 1 चम्मच की जरूरत पड़ेगी।
बनाने की विधि:
इस केक को बनाने के लिए सबसे पहले अपने ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें। जब तक ये प्रीहीट हो रहा है, तब तक सभी सामग्रियों को छानकर एक बर्तन में निकाल लें। इसके बाद इस अब इस बर्तन में दूध, तेल, वेनिला और नींबू का रस डालकर स्मूद बैटर बनाएं।
जब बैटर तैयार हो जाए तो केक मोल्ड में हल्का सा हटर लगाएं और फिर उसमें बैटर डालें। इसके बाद इस 30–35 मिनट तक बेक करें। अच्छी तरह से बेक होने के बाद इस केक को ठंडा होने के बाद चॉकलेट गनाश या क्रीम से सजाएं।
स्ट्रॉबेरी वनीला केक बनाने का सामान:
इस केक को बनाने के लिए मैदा – 1.5 कप, बेकिंग पाउडर – 1.5 चम्मच, मक्खन – ½ कप, चीनी – 1 कप, दूध – ¾ कप, वनिला एसेंस – 1 चम्मच, स्ट्रॉबेरी जैम या फ्रेश स्ट्रॉबेरी स्लाइस की जरूरत पड़ेगी।
इस स्ट्रॉबेरी वनीला केक को बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मक्खन और चीनी को फेंटें, फिर दूध और वनिला एसेंस मिलाएं। इन चीजों को अच्छी तरह से मिक्स होने के बाद अब इस बर्तन में सूखी सामग्री को मिलाकर बैटर तैयार करें। अब इस बैटर को केक पैन में डालें और 180°C पर 30 मिनट तक बेक करें।
जब ये बेक हो जाए तो एक बार चेक करें और केक को ठंडा होने दें। इसके बाद इस केक को ठंडा होने पर बीच से काटें, स्ट्रॉबेरी जैम या क्रीम भरें। इस केक के ऊपर फ्रेश स्ट्रॉबेरी स्लाइस अवश्य ही सजाएं। उससे केक का स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा।
TagsMothers DayCakeस्वादिष्टहोममेडकेकMothers Daydelicioushomemadecakeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





