- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Morning Yoga Tips :इन...
Morning Yoga Tips :इन मॉर्निंग आसनों से दूर करें आलस्य और बढ़ाएं ताकत

Morning Yoga Tips : अगर सुबह-सुबह आपको नींद, सुस्ती या लो एनर्जी महसूस होती है तो जरूरत है कुछ ऐसे योगासनों की जो न सिर्फ आपके शरीर को जगाएं, बल्कि आपके दिमाग को भी ताजगी और फोकस दें। यहां जानिए पांच आसान लेकिन असरदार ऊर्जा बढ़ाने वाले योगासनों के बारे में, जो हर उम्र के लोग कर सकते हैं।
सुबह के पांच ऊर्जा बढ़ाने वाले योगासन :
सूर्य नमस्कार:
अगर आपको दिनभर सुस्ती महसूस होती है। शरीर भारीपन लगता है, कुछ करने का मन न होता या थकान महसूस होती हो तो आपको रोज सुबह सूर्य नमस्कार से अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए। ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने और शरीर की थकान को दूर करने के लिए आप सूर्य नमस्कार कर सकते हैं। सूर्य नमस्कार शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है। इससे शरीर में लचीलापन आता है, पाचन में सुधार होता है और तनाव कम होता है।
वज्रासन में ध्यान:
इस आसन में बैठकर ध्यान लगाने से मन शांत होता है और ऊर्जा का संतुलन बना रहता है। वज्रास के अभ्यास के लिए घुटनों को मोड़कर पैरों के बल बैठ जाएं। इस दौरान रीढ़ को सीधा रखें और हाथ घुटनों पर रखें। इस मुद्रा में कम से कम 5-10 मिनट तक बैठें और ध्यान लगाएं।
भुजंगासन पीठ की ताकत बढ़ाकर थकान को कम करता है। यह पाचन अंगों को उत्तेजित करता है और पाचन रस के स्त्राव को बढ़ाता है जिससे पाचन में सुधार और कब्ज से राहत मिलती है। यह गैस और अपच की समस्या को दूर करता है। पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है। इस योग से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है।
उत्तानासन:
यह आसन रीढ़ को रिलैक्स करता है और ब्लड फ्लो बढ़ाता है। इसके अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर धीरे-धीरे अपने कूल्हों से आगे की ओर झुकें। अपने हाथों से फर्श को छूएं। सिर को आराम देते हुए गहरी सांस लें। इस मुद्रा को 20-30 सेकंड तक बनाए रखें।
त्रिकोणासन :
यह आसन साइड मसल्स को एक्टिव करता है और थकावट दूर करता है। त्रिकोणासन के अभ्यास से शरीर संतुलित रहता है। ये आसन साइड फैट, कमर और पेट के आसपास की चर्बी को कम करता है। त्रिकोणासन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर दाहिने पैर को 90 डिग्री बाहर की ओर और बाएं पैर को थोड़ा अंदर की ओर मोड़ें। अपने हाथों को कंधे के स्तर तक फैलाएं और श्वास लेते हुए दाहिनी ओर झुकें। दाहिने हाथ से दाहिने पैर को छूने की कोशिश करें और बाएं हाथ को ऊपर की ओर उठाएं।





