- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Moringa Leaves Puri:...

x
Moringa Leaves Puri: सहजन के पत्ते, फूल और फलियों से कई सारी स्वादिष्ट डिश तैयार की जाती हैं. अगर आप भी इसके पत्ते से कुछ ऐसी रेसिपी बनाने का सोच रहे हैं जो सबको पसंद आए तो आप सहजन के पत्तों की पूरी बना सकते हैं. इसे बनाना आसान होता है और ज्यादा टाइम भी नहीं लगता है. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल में सहजन के पत्तों की पूरी बनाने की रेसिपी|
सहजन के पत्तों की पूरी बनाने के लिए सामग्री:
गेहूं का आटा – 2 कप
सहजन के ताजे पत्ते – 1 कप
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – जरूरत अनुसार
पानी – आवश्यकतानुसार
अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
जीरा – आधा छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
सहजन के पत्तों की पूरी बनाने की विधि :
सबसे पहले आप सहजन के पत्तों को अच्छी तरह धोकर साफ करें. अब पत्तों को पानी से निकालकर बारीक काट लें.
अब एक बड़ा बर्तन लें. इसमें गेहूं का आटा डालें. फिर कटे हुए सहजन के पत्तों को डालकर मिक्स करें. अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, अजवाइन और जीरा डालें.
इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें. इसके ऊपर से 1 छोटा चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिलाएं. इन सारी सामग्री में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर कड़ा आटा गूंथ लें. आटे को ढककर 10 मिनट के लिए रख दें.
अब आटे की छोटी-छोटी लोईयां तैयार करें. हर लोई को गोल आकार में पूरी की तरह बेलें. एक कड़ाही में तेल डालकर धीमी आंच पर गरम करें. जब तेल गर्म हो जाए तब आप बेली हुई पूरियां डालकर कलछी से हल्का दबाकर फुलाएं. इसे दोनों तरफ से अच्छे से तलें.
अब तैयार हुई पूरी को आप एक प्लेट में निकाल लें. इसे किसी भी सब्जी, दही या चटनी के साथ परोसें|
TagsMoringa LeavesPuriसहजनपत्तोंपूरी Moringa Leaves Puri जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





