- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Moringa Flower Chilla:...
लाइफ स्टाइल
Moringa Flower Chilla: नाश्ते या लंच में ट्राई करें सहजन फूल का चीला
Sarita
24 Jan 2026 8:59 AM IST

x
Moringa Flower Chilla: आज हम आपको सहजन के फूल का चीला बनाने की रेसिपी बताएंगे. इसे आप नाश्ते या लंच के टाइम बनाकर सबको सर्व कर सकते हैं. इसका स्वाद खाने में लाजवाब होता है और सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर सहजन के फूल का चीला बनाने की आसान रेसिपी|
सामग्री :
सहजन के ताजे फूल – 1 कप
बेसन – 1 कप
प्याज (बारीक कटा) – 1 छोटा
हरी मिर्च (बारीक कटी) – 1
अदरक (कद्दूकस किया हुआ) – 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पानी – आवश्यकतानुसार
तेल – जरूरत अनुसार
सहजन फूल का चीला बनाने की विधि क्या है?
सबसे पहले आप सहजन के फूलों को अच्छी तरह धो लें और 5 मिनट नमक वाले पानी में भिगो दें. अब इसके फूल को साफ पानी से धोकर काट लें.
अब एक बर्तन में बेसन लें, इसमें कटे हुए मोरिंगा फूल, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और नमक डालें.
इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर न ज्यादा गाढ़ा और न पतला घोल तैयार करें.
अब तवा गर्म करें और इसमें हल्का तेल लगाएं. अब एक चम्मच चीला का घोल लेकर तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं.
इसे धीमी आंच पर दोनों तरफ से तेल लगाकर अच्छे से सेंक लें. इसी तरह आप सारे घोल से चीला तैयार कर लें.
सर्व करने के लिए एक प्लेट में तैयार हुआ चीला निकालें और दही या चटनी के साथ परोसें|
TagsMoringa FlowerChillaसहजन फूलचीलाMoringa FlowerDrumstick flowerPancake जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





