लाइफ स्टाइल

Mordhan Appe Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट व्रत वाले मोरधन अप्पे

Sarita
4 Oct 2025 11:31 AM IST
Mordhan Appe Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट व्रत वाले मोरधन अप्पे
x
Mordhan Appe Recipe :आज हम आपके लिए मोरधन अप्पे की एक खास रेसिपी लेकर आए हैं। मोरधन एक ग्लूटेन-मुक्त अनाज है जिसे आमतौर पर समा चावल या बाजरा के नाम से जाना जाता है।
यह रेसिपी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि जल्दी बन भी जाती है। आप नाश्ते में या शाम को जब भी कुछ खाने का मन करे, आसानी से अप्पे बना सकते हैं।
मिनटों में बनाएं व्रत वाले फलाहारी अप्पे:
आवश्यक सामग्री:
मोरधन (सामा) का आटा – 1 कप
दही – ½ कप (फेंटा हुआ)
सेंधा नमक – स्वादानुसार
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा कसा हुआ
हरी धनिया पत्ती – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी हुई)
जीरा – ½ छोटा चम्मच
घी या तेल – आवश्यकतानुसार (सेंकने के लिए)
पानी – जरूरत अनुसार
फलाहारी अप्पे बनाने की रेसिपी:
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मोरधन का आटा लें. इसमें दही, सेंधा नमक, हरी मिर्च, जीरा और हरी धनिया डालें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर न ज्यादा पतला और न ज्यादा गाढ़ा घोल तैयार कर लें. अप्पे पैन को गैस पर रखें और उसमें हर खांचे को हल्के घी/तेल से ग्रीस कर लें. तैयार घोल को चम्मच की मदद से अप्पे पैन के खांचों में डालें. ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 3-4 मिनट पकाएं. जब एक तरफ से सुनहरे हो जाएं तो अप्पे पलट दें और दूसरी तरफ भी सेंक लें. गरमा-गरम फलाहारी मोरधन अप्पे को व्रत वाली हरी चटनी या दही के साथ परोसें|
Next Story