लाइफ स्टाइल

Moongfali Til Dhaniya Ki Chutney :जरूर ट्राई करें मूंगफली तिल धनिया की चटनी

Sarita
17 Feb 2026 9:57 AM IST
Moongfali Til Dhaniya Ki Chutney :जरूर ट्राई  करें      मूंगफली तिल धनिया की चटनी
x
Moongfali Til Dhaniya Ki Chutney : आपने अबतक मूंगफली, धनिया, पुदीना, टमाटर और लहसुन की चटनी तो बनाया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी मूंगफली तिल धनिया की चटनी बनाकर ट्राई किया है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में मूंगफली तिल धनिया की चटनी बनाने की विधि बताएंगे. रोटी, पराठा, इडली, डोसा और चावल के साथ भी ये चटनी बहुत अच्छी लगती है. मूंगफली तिल धनिया की चटनी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में भी आसान है|
मूंगफली तिल धनिया की चटनी बनाने के लिए सामग्री :
मूंगफली – आधा कप
तिल – 2 चम्मच
हरी मिर्च – 3-4
नमक – स्वादानुसार
लहसुन – 3-4 कलियां
पानी – जरूरत अनुसार
धनिया पत्ता – 2 चम्मच (कटा हुआ)
तेल – 1 छोटा चम्मच
राई के दाने – आधा छोटा चम्मच
करी पत्ता – 4-5
हींग – चुटकी भर
मूंगफली तिल धनिया की चटनी बनाने की विधि:
सबसे पहले आप एक कड़ाही लें, अब कड़ाही में बिना तेल डालें मूंगफली और तिल को धीमी आंच पर भूनें. ध्यान रखें मूंगफली और तिल को ज्यादा न जलाएं इससे स्वाद कड़वा लग सकता है. भुने हुए मूंगफली की ठंडा होने दें.
अब आप एक मिक्सर लें इसमें भुने हुए मूंगफली और तिल डालें. अब आप इसमें हरी मिर्च, नमक, धनिया पत्ता, लहसुन और थोड़ा पानी डालकर इसे पीस लें.
अब आप चटनी को एक कटोरी में निकाल लें. इसके बाद आप चटनी के लिए तड़का तैयार करें. तड़का बनाने के लिए आप एक बड़ा चम्मच लें इसमें तेल डालें. तेल डालने के बाद आप इसमें राई के दाने, करी पत्ता और हींग डालकर चटकने दें.
तैयार हुए तड़के को आप बनी हुई मूंगफली तिल की चटनी में डाल दें.
इसी तरह आप मूंगफली तिल की चटनी बना सकते हैं|
Next Story