- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Moong Palak Dosa...
लाइफ स्टाइल
Moong Palak Dosa :नाश्ते में बनाएं सिंपल डोसे से हटकर मूंग पालक डोसा
Sarita
9 Feb 2026 8:59 AM IST

x
Moong Palak Dosa : सुबह के नाश्ते के टाइम साउथ इंडियन जायके वाला डोसा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपके लिए लेकर आए है मूंग पालक डोसा बनाने की रेसिपी. ये डोसा सिंपल डोसे से थोड़े अलग, स्वाद में लाजवाब और बनाने में बहुत आसान है. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर आसान तरीके से मूंग पालक डोसा बनाने की रेसिपी|
मूंग पालक डोसा सामग्री
हरी मूंग दाल – 1 कप (भिगोई हुई)
पालक – 1 कप (धोकर कटी हुई)
हरी मिर्च – 1–2 (स्वादानुसार)
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
जीरा – 1 छोटी चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पानी – आवश्यकतानुसार
तेल – डोसा सेंकने के लिए
मूंग पालक डोसा बनाने की विधि :
सबसे पहले आप हरी मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 4–5 घंटे या रात भर के लिए पानी में भिगो दें.
अब आप पालक को साफ पानी से अच्छी तरह धोकर इसकी मोटी डंठल हटा दें और पत्तों को हल्का काट लें जिससे डोसा का बैटर स्मूद बने.
अब मिक्सी में भीगी मूंग दाल, कटी पालक, हरी मिर्च, अदरक, जीरा और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा लेकिन चिकना बैटर तैयार करें, फिर स्वादानुसार नमक मिलाएं.
अब आप तवा गर्म करें, इसमें हल्का तेल लगाएं और एक चम्मच बैटर तवे पर डालकर गोल आकार में धीरे-धीरे फैलाएं.
डोसे को धीमी आंच पर नीचे से सुनहरा और कुरकुरा होने दें, फिर पलटकर दूसरी तरफ भी अच्छी तरह सेक लें.
इसी तरह आप सारे बैटर से डोसा तैयार कर लें. अब आप तैयार मूंग पालक डोसा को हरी चटनी, नारियल चटनी या दही के साथ गरमा-गरम प्लेट में निकालकर परोसें|
TagsMoong PalakDosaमूंग पालकडोसाMoong PalakDosa जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





