- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Moong Dal Pakoda: घर...

x
Moong Dal Pakoda:मूंग दाल के पकौड़े एक ऐसा स्वादिष्ट स्नैक्स हैं, जिसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं। ये खाने में काफी अच्छे लगते हैं, इसे बच्चे से लेकर बड़े तक काफी चाव से खाते हैं। यदि आप भी सर्दी के मौसम का लुत्फ पकौड़ों के साथ उठाना चाहते हैं तो हम यहां आपको मूंग दाल के पकौड़े बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। यदि आप इस विधि के पकौड़े बनाएंगे तो हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
मूंग दाल के पकौड़े बनाने का सामान:
मूंग दाल- 1 कप
हरी मिर्च - 2-3
अदरक - 1 इंच का टुकड़ा
धनिया पत्ती - 2 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार
हींग - 1 चुटकी
जीरा - 1/2 टीस्पून
बेकिंग सोडा - 1 चुटकी
तेल - तलने के लिए
विधि:
पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। भीगी हुई मूंग दाल को पानी से निकालकर मिक्सर में डालें। इसमें 1-2 टेबलस्पून पानी मिलाकर दरदरा पेस्ट बना लें। ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत ज्यादा पतला न हो।
अब इस को एक बड़े बर्तन में निकालें। इसमें कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती, नमक, हींग, और जीरा डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अगर आप पकौड़ों को और फूला हुआ बनाना चाहते हैं, तो इसमें बेकिंग सोडा डाल सकते हैं।
अब कड़ाही में तेल गरम करें। जब तेल मध्यम गरम हो जाए, तो हाथ या चम्मच की मदद से दाल के छोटे-छोटे हिस्से लेकर तेल में डालें।
पकौड़ों को धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक तलें। तले हुए पकोड़ों को किचन टिशू पर निकालें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। गरमा-गरम मूंग दाल के पकौड़े को हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें।
TagsMoong DalPakodaमूंग दालपकौड़ेMoong DalPakodasजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





