लाइफ स्टाइल

Moong Dal Dahi Vada :इस आसान रेसिपी से बनाएं स्पंजी मूंग दाल दही वड़ा

Sarita
25 Sept 2025 8:26 AM IST
Moong Dal Dahi Vada :इस आसान रेसिपी से बनाएं स्पंजी मूंग दाल दही वड़ा
x
Moong Dal Dahi Vada : मूंग दाल से बने दही वड़े का स्वाद लाजवाब होता है. इसको बनाने में ना आपका अधिक समय लगता है और ना ही अधिक सामना की जरूरत होती है. आइए आपको बताते हैं आसानी से बनने वाली रेसिपी|
मूंग दाल दही वड़ा बनाने के लिए सामग्री:
मूंग दाल दही वड़ा बनाने के लिए आपको मूंग दाल, हींग, अदरक, हरी मिर्च, नमक,तेल अपने हिसाब से मसाले, दही, भुना जीरा पाउडर, हरी चटनी, इमली की मीठी चटनी इन चीजों की जरूरत होती है|
विधि:
मूंग दाल दही वड़ा बनाने के लिए आपको सबसे पहले मूंग दाल को अच्छे से करना है और फिर 3-4 घंटे तक इसको पानी में भिगोकर रखना है, इसके बाद फिर आपको एक्स्ट्रा पानी हटाकर अदरक और हरी मिर्च को डालकर मिक्सी में इसको अच्छे से पीस लेना है. अब आपको इस पीसे हुए पेस्ट में नमक, हींग को डालकर इसको अच्छे से मिला देना है. अब आपको एक कढ़ाई लेनी है उसमें तेल को डालकर गरम करना है और फिर छोटे-छोटे वड़े के शेप में कढ़ाई में डालना है. सुनहरे होने तक आपको अच्छे से फ्राई करना है. अब इन सभी को तलने के बाद आपको गुनगुने पानी में 15-20 मिनट के लिए मुलायम होने के लिए छोड़ देना है. अब आपको एक बाउल में दही को डालकर इसको अच्छे से फेंटना है और फिर नमक और जीरा पाउडर को ऊपर से डालकर मिक्स कर लेना है.
अब आपको पानी में डाले वड़े को निकालकर हाथों से सारा पानी दबाकर निकाल लेना है और फिर दही में सभी को डाल देना है. अब आपको इसके ऊपर से हरी चटनी, मीठी चटनी, भुना जीरा पाउडर अपने पसंद के मसालों को डाल देना है अब आपके मूंग दाल दही वड़ा बनकर तैयार हैं|
Next Story