- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Moong Chana Salad:...
लाइफ स्टाइल
Moong Chana Salad: बिजी लाइफस्टाइल के लिए बेस्ट रेसिपी, मिनटों में तैयार करें मूंग चना सलाद
Sarita
27 Jan 2026 12:01 PM IST

x
Moong Chana Salad: आज की बिजी लाइफस्टाइल में हम सभी कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो झटपट बने, हल्का हो और खाते ही मजा आ जाए. ऐसे में अगर सुबह का समय हो और नाश्ते की तलाश हो या फिर शाम को हल्का-सी-भूख लगी हो तो आप आसानी से मूंग चना सलाद तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने में आपको ज्यादा टाइम नहीं लगता और बिना ज्यादा मसालों के तैयार भी हो जाता है. तो आइए बताते हैं आपको घर पर आसानी से मूंग चना सलाद बनाने की विधि|
मूंग चना सलाद बनाने के लिए क्या सामग्री :
मूंग चना – 1 कप
प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
टमाटर – 1 (बारीक कटा हुआ)
खीरा – 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
नींबू का रस – 2 बड़े चम्मच
काला नमक – स्वादानुसार
सादा नमक – स्वादानुसार
भुना जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच
मूंग चना सलाद बनाने की विधि क्या है?
मूंग चना सलाद बनाने के लिए सबसे पहले आप रातभर या कम से कम 7 घंटे के लिए सूखे मूंग चने को पानी में भिगो दें.
भिगोने के बाद आप पानी निकालकर चने और मूंग को उबाल ले या स्टीम कर लें जब तक ये नरम न हो.
अब उबले हुए मूंग चने को एक बड़े कटोरे में डालें. फिर इसमें कटे हुए प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं.
इसके बाद आप इसमें नींबू का रस, काला नमक, सादा नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर मिक्स करें. सभी चीज को अच्छे से मिलाएं और नींबू का रस सलाद में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें.
अंत में आप ऊपर से थोड़ा हरा धनिया छिड़कें. अब आप सलाद को तुरंत ठंडा करके सर्व करें|
TagsMoong ChanaSaladमूंग चनासलादMoong ChanaSalad जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





