- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mooli Kofta Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Mooli Kofta Recipe: सर्दियों में बनाएं स्वादिष्ट मूली कोफ्ता, रिच ग्रेवी के साथ मिलेगा ढाबा जैसा स्वाद
Sarita
15 Nov 2025 11:20 AM IST

x
Mooli Kofta Recipe: सर्दियों में जब मूली का स्वाद अपने पूरे शबाब पर होता है, तब मूली कोफ्ता एक ऐसी डिश है जो घर के खाने में खास गर्माहट और स्वाद भर देती है. मुलायम कोफ्तों और मसालेदार, गाढ़ी ग्रेवी का यह मेल इतना लाजवाब होता है कि घर के सभी लोग इसे बार-बार खाने की फरमाइश करते हैं. मूली हल्की, हेल्दी और फाइबर से भरपूर होती है, इसलिए यह डिश स्वाद के साथ सेहत भी देती है. चाहे लंच हो या डिनर, रोटी, परांठे या चावल, हर चीज के साथ मूली कोफ्ता कमाल लगता है. ऐसे में आइये जानते हैं घर पर स्वादिष्ट मूली कोफ्ता बनाने की आसान रेसिपी|
सर्दियों में ट्राय करें यह ढाबा-स्टाइल रिच ग्रेवी वाला सुपर टेस्टी कोफ्ता
मूली कोफ्ता बनाने के लिए सब्जी की कौन-कौन सी सामग्री चाहिए?
सब्जी की सामग्री
मूली – 2 बड़ी (पत्तों के साथ)
मूली के पत्ते – थोड़ा सा कटा हुआ
हरी मिर्च – 1 कटी हुई
हरा धनिया – थोड़ा सा कटा हुआ
हल्दी – 1/2 चम्मच
अजवाइन – 1/4 चम्मच
बेसन – 1/4 कप
नमक – स्वाद अनुसार
ग्रेवी की सामग्री
प्याज – 2 (मोटा कटा हुआ)
टमाटर – 3 (मोटा कटा हुआ)
काजू – 3 बड़े चम्मच
हरी मिर्च – 1 कटी हुई
हल्दी – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च – 1/2 बड़ा चम्मच
गरम मसाला – 1/2 चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
हरा धनिया – थोड़ा सा कटा हुआ
मूली के कोफ्ते बनाने की सही विधि क्या है?
1. मूली कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले मूली को छीलकर धो लें. फिर उसे कद्दूकस करें और सारा पानी अच्छी तरह निचोड़ लें. फिर मूली के पत्तों को धोकर बारीक काट लें.
2. अब एक बाउल में कद्दूकस की मूली, कटे पत्ते और कोफ्ते की सारी सामग्री मिलाकर बराबर आकार के कोफ्ते बना लें.
3. एक अप्पे पैन के हर खांचे में थोड़ा तेल डालें और कोफ्ते रखकर ढककर धीमी आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं. आप चाहें तो कोफ्ते को डीप फ्राई भी कर सकते हैं.
4. फिर एक कड़ाही में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और काजू एक कप पानी के साथ डालें और उन्हें तब तक पकाएं जब तक पानी सूख न जाए और सब चीजें नरम न हो जाएं. ठंडा करके बारीक पेस्ट बना लें और उसे छान लें.
5. अब कड़ाही में तेल गरम करें, यह पेस्ट डालें और कुछ मिनट पकाएं. फिर सूखे मसाले, नमक और आधा कप पानी डालकर ग्रेवी को तब तक पकाएं जब तक किनारों पर तेल न दिखने लगे.
6. आखिर में ग्रेवी में कटे मूली के पत्ते और कोफ्ते डालें, 2–3 मिनट धीमी आंच पर पकाएं और ऊपर से हरा धनिया डालकर पराठा, रोटी या चावल के साथ परोसें|
TagsMooli Koftaस्वादिष्टमूली कोफ्ताdelicious radish kofta. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





