लाइफ स्टाइल

Mooli Chutney Recipe: ट्राई करें मूली की चटपटी चटनी, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना

Sarita
9 Sept 2025 10:13 AM IST
Mooli Chutney Recipe: ट्राई करें मूली की चटपटी चटनी, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना
x
Mooli Chutney Recipe:इस रेसिपी में हमने कुछ ऐसे बदलाव किए हैं जो इसे गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट बनाते हैं तो अगर आप अपने रोजाना के खाने में कुछ नया और जोरदार स्वाद जोड़ना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए है. आइए जानते हैं कैसे आप सिर्फ कुछ ही मिनटों में यह लाजवाब मूली की चटनी घर पर बना सकते हैं|
सामग्री:
1 कप कद्दूकस की हुई मूली
2 हरी मिर्च (कटी हुई)
1 टेबलस्पून हरा धनिया
½ चम्मच राई (सरसों)
1 चुटकी हींग
½ चम्मच नमक (स्वाद अनुसार)
1 टेबलस्पून तेल
1 टेबलस्पून नींबू का रस
बनाने की विधि:
कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें राई और हींग डालकर तड़काएं.
कटी हुई हरी मिर्च डालें और 1–2 मिनट भूनें.
अब कद्दूकस की हुई मूली डालें और अच्छे से मिलाएं.
नमक डालें और ढककर 5 से 6 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
गैस बंद करें, ऊपर से हरा धनिया और नींबू का रस डालकर मिक्स करें.
थोड़ी देर ठंडा होने दें और सर्व करें|
Next Story