- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- मानसून अलमारी टिप्स:...
लाइफ स्टाइल
मानसून अलमारी टिप्स: कपड़ों को सुरक्षित और खुशबूदार रखने के तरीके
nidhi
24 Jun 2026 10:50 AM IST

x
मानसून में कपड़ों को फ्रेश रखने के लिए अलमारी में रखें ये जरूरी चीजें
Wardrobe Moisture Hacks: बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं घर में नमी की समस्या भी बढ़ा देता है. सबसे ज्यादा असर अलमारी और उसमें रखे कपड़ों पर पड़ता है. कई बार अलमारी खोलते ही सीलन की तेज बदबू आने लगती है और कपड़ों में भी बासी गंध बस जाती है. अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो कपड़ों में फफूंदी लगने का खतरा भी बढ़ सकता है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से आप अलमारी को नमी और बदबू से बचा सकते हैं. इसके लिए आपको महंगे प्रोडक्ट खरीदने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.
बेकिंग सोडा करेगा कमाल
बेकिंग सोडा नमी और बदबू को सोखने के लिए जाना जाता है. एक छोटी कटोरी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा भरकर अलमारी के किसी कोने में रख दें. यह अलमारी के अंदर मौजूद अतिरिक्त नमी को कम करने और बदबू को दूर करने में मदद कर सकता है. बेहतर परिणाम के लिए हर दो से तीन सप्ताह में इसे बदलते रहें.
कपूर से मिलेगी ताजगी
कपूर की खुशबू अलमारी को फ्रेश रखने में मदद कर सकती है. कुछ कपूर की गोलियों को एक छोटी कपड़े की पोटली में बांधकर अलमारी में रख दें. इससे सीलन की गंध कम हो सकती है और अलमारी में ताजगी बनी रहती है. साथ ही कपूर की खुशबू कुछ कीड़ों को दूर रखने में भी मदद कर सकती है.
सिलिका जेल पैकेट रखें संभालकर
नए जूते, बैग या इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ मिलने वाले सिलिका जेल पैकेट अक्सर लोग फेंक देते हैं. लेकिन ये पैकेट नमी सोखने में काफी उपयोगी होते हैं. इन्हें अलमारी के अलग-अलग कोनों में रख दें. इससे अतिरिक्त नमी कम होगी और कपड़े लंबे समय तक सुरक्षित रहेंगे.
इन बातों का भी रखें ध्यान
कभी भी गीले या हल्के नम कपड़ों को अलमारी में न रखें. कपड़ों को अच्छी तरह सुखाने के बाद ही अलमारी में रखें. समय-समय पर अलमारी के दरवाजे खोलकर हवा लगने दें. महीने में कम से कम एक बार अलमारी की सफाई जरूर करें. इससे नमी, बदबू और फफूंदी जैसी समस्याओं से बचाव हो सकता है.
Tagsमानसून में कपड़े को फ्रेशअलमारी में जरूर रखें ये चीजबरसात के मौसम में कपड़ों से बदबूकपड़े फ्रेशKeep clothes fresh in the monsoon seasonkeep these things in your wardrobeclothes smell bad during the rainy seasonclothes get freshJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day
Next Story





