लाइफ स्टाइल

Monsoon स्पेशल हल्की और स्टाइलिश फ्लोरल प्रिंटेड साड़ियां

Ratna Netam
10 July 2026 5:28 PM IST
Monsoon  स्पेशल हल्की और स्टाइलिश फ्लोरल प्रिंटेड साड़ियां
x

New Delhi नई दिल्ली : फैशन की दुनिया में साड़ियों का आकर्षण कभी कम नहीं होता। बदलते ट्रेंड के साथ साड़ियों के डिजाइन और पहनने के तरीके में जरूर बदलाव आया है। आजकल महिलाएं ऐसी साड़ियों को ज्यादा पसंद कर रही हैं, जो देखने में खूबसूरत होने के साथ-साथ पहनने में हल्की और आरामदायक भी हों। खासकर गर्मी और मानसून के मौसम में फ्लोरल प्रिंटेड साड़ियों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।

फ्लोरल प्रिंटेड साड़ियां अपने आकर्षक डिजाइन और खूबसूरत पैटर्न की वजह से महिलाओं की पहली पसंद बनती जा रही हैं। कॉटन, शिफॉन और चंदेरी जैसे हल्के फैब्रिक में उपलब्ध ये साड़ियां न सिर्फ आरामदायक होती हैं, बल्कि इन्हें अलग-अलग स्टाइल में आसानी से कैरी भी किया जा सकता है।

आज की महिलाएं ऑफिस, कैजुअल आउटिंग और छोटे फंक्शन के लिए ऐसी साड़ियों को पसंद करती हैं, जिनमें पारंपरिक लुक के साथ मॉडर्न टच भी हो। फ्लोरल प्रिंट इसी जरूरत को पूरा करता है। इन साड़ियों को सिंपल एक्सेसरीज के साथ पहनकर भी आकर्षक लुक पाया जा सकता है।

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर इन दिनों फ्लोरल प्रिंटेड साड़ियों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। इनमें अलग-अलग रंगों, डिजाइन और फैब्रिक के विकल्प मिल रहे हैं। हल्की और हवादार शिफॉन साड़ियां खासतौर पर मानसून और गर्म मौसम के लिए बेहतर विकल्प मानी जा रही हैं।

इन्हीं में चंदेरी फैब्रिक की फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी भी महिलाओं को काफी पसंद आ रही है। इस साड़ी का डिजाइन सिंपल होने के साथ बेहद आकर्षक है। इस पर बने फ्लोरल प्रिंट और खूबसूरत पैटर्न इसे खास बनाते हैं। रंग-बिरंगे पत्तियों के डिजाइन से तैयार किए गए फूलों के पैटर्न साड़ी को एक यूनिक लुक देते हैं।

वर्क वियर के लिए भी इस तरह की साड़ी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। ऑफिस जाने वाली महिलाएं इसे कम समय में स्टाइल कर सकती हैं। हल्के फैब्रिक की वजह से इसे लंबे समय तक पहनने में भी परेशानी नहीं होती।

इस साड़ी को स्टाइल करने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती। सिंपल ब्लाउज, हाथों में घड़ी, बालों में जुड़ा और पैरों में फ्लैट सैंडल पहनकर एक एलिगेंट लुक तैयार किया जा सकता है। वहीं, अगर कोई महिला मॉडर्न या पिंटरेस्ट इंस्पायर्ड लुक चाहती है तो वह इस तरह की साड़ी को बेल्ट, स्टाइलिश ज्वेलरी या ट्रेंडी ब्लाउज के साथ भी पहन सकती है।

फ्लोरल प्रिंटेड साड़ियों की खास बात यह है कि ये हर उम्र की महिलाओं पर अच्छी लगती हैं। पारंपरिक अंदाज पसंद करने वाली महिलाओं से लेकर मॉडर्न फैशन को फॉलो करने वाली युवतियों तक, सभी के लिए इनमें कई विकल्प मौजूद हैं।

फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस मौसम में हल्के रंगों और नेचर इंस्पायर्ड प्रिंट वाली साड़ियों की मांग बढ़ रही है। फ्लोरल डिजाइन न सिर्फ फ्रेश और खूबसूरत लुक देता है, बल्कि पहनने वाली महिला के व्यक्तित्व को भी निखारता है। यही वजह है कि फ्लोरल प्रिंटेड साड़ियां इस सीजन में फैशन ट्रेंड का हिस्सा बनी हुई हैं।

Next Story