लाइफ स्टाइल

Monsoon Skin Care Tips: बारिश के मौसम में अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना चाहते हैं, तो इन घरेलू फेस पैक का इस्तेमाल करें

Sarita
9 July 2025 10:18 AM IST
Monsoon Skin Care Tips: बारिश के मौसम में अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना चाहते हैं, तो इन घरेलू फेस पैक का इस्तेमाल करें
x
Monsoon Skin Care Tips: बारिश के मौसम में त्वचा की देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है, क्योंकि नमी, पसीना और प्रदूषण त्वचा को संक्रमित और चिपचिपा बना सकते हैं. ऐसे में कुछ आसान और असरदार घरेलू नुस्खे आपकी त्वचा को हेल्दी और फ्रेश बनाए रख सकते हैं. आज हम आपको बारिश के मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए 5 असरदार फेसपैक बनाने में बारे में बताएंगे|
बेसन और दही का फेसपैक:
कैसे बनाएं-चम्मच बेसन + 1 चम्मच दही + चुटकी हल्दी मिलाएं. कैसे लगाएं-चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक सूखने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें. फायदा-त्वचा से गंदगी, तेल और डेड स्किन हटती है. दही स्किन को सॉफ्ट बनाता है|
नीम और तुलसी का फेसवॉश:
कैसे बनाएं-नीम की पत्तियां और तुलसी की पत्तियों को पानी में उबालकर ठंडा करें.
कैसे इस्तेमाल करें-इस पानी से दिन में 2 बार चेहरा धोएं. फायदा-एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं|
एलोवेरा जेल और गुलाब जल:
कैसे बनाएं-1 चम्मच एलोवेरा जेल + 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं.
कैसे लगाएं-रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं.
फायदा-त्वचा को ठंडक मिलती है, चिपचिपाहट कम होती है, और त्वचा सॉफ्ट रहती है|
चंदन पाउडर और गुलाब जल:
कैसे बनाएं-1 चम्मच चंदन पाउडर + कुछ बूंदें गुलाब जल.
कैसे लगाएं-चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं, फिर धो लें.
फायदा-स्किन को ठंडक और ग्लो मिलता है, जलन और पसीने की चिपचिपाहट से राहत मिलती है|
कैसे बनाएं-1 चुटकी हल्दी + 1 चम्मच शुद्ध शहद मिलाएं. कैसे लगाएं-चेहरे पर पतली परत लगाएं, 10 मिनट बाद धो लें. फायदा-एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण से बचाते हैं|
Next Story